Agra, Uttar Pradesh, India. रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट (3110) गर्वनर दिनेश चंद्र शुक्ला ने रविवार को रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी का वार्षिक भ्रमण किया, जिसमें वे क्लब के कार्यों से गद्ग्द दिखे। क्लब के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा समेत अन्य वरिष्ठ रोटेरियंस ने न सिर्फ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि उन्हें कार्यस्थलों पर भी ले गए। सबसे पहले उन्होंने रोटरी क्लब के सहयोग से चलाए जा रहे रेनबो हॉस्पिटल के रैन बसेरे का भ्रमण किया जहां मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों के रहने का विशेष प्रबंध है। इसके बाद कैंपस के एक खाली स्थल पर अमरूद का पेड़ लगाया। अब तक सबसे अधिक (8000) पेड़ लगाने के लिए उन्होंने रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी को प्रथम स्थान की घोषणा की।

क्या-क्या काम किए
विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करने के बाद क्लब द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों के मापदंड उच्च स्तर के पाए गए, इस पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने क्लब की प्रशंसा की। अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कोविड-19 पर एक किताब क्लब की ओर से समर्पित की है। वहीं रोटरी क्लब की ओर से कोरोना काल में महिलाओं के लिए विभिन्न निशुल्क शिविर आयोजित करने के साथ ही, जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। इसमें कोरोना के साथ ही पोलियो उन्मूलन पर काफी काम किया गया। इसके अलावा कोरोना के समय स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना वॉरियर्स के खिताब से भी नवाजा गया है। लॉकडाउन के समय क्लब ने पैदल चल रहे मजदूरों को जूते-चप्पल, खान-पान सामग्री और दवाएं वितरित कीं। इन सभी कार्यों पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने खुशी जाहिर की। फस्र्ट लेडी ऑफ क्लब रोटरी एएनएन डॉ. जयदीप मल्होत्रा अद्भुत मातृत्व समेत महिला स्वास्थ्य पर काफी काम कर रही हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने उनके कार्यों की सराहना की।

डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने भावी योजनाओं के बारे में बताया
इस दौरान एक बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर दिनेश चंद्र शुक्ला को क्लब के भावी कार्यों व योजनाओं से अवगत कराया। एक्जीक्यूटिव सैक्रेटरी राजेश सुराना ने वर्ष भर की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उल्लेखनीय उपस्थिति
गर्वनर एआईडीई गौरव अग्रवाल, असिस्टेंट गवर्नर संजय मिश्रा, प्रेसीडेंट इलेक्ट राजकुमार सुराना, क्लब ट्रेनर शिवराज भार्गव, पूर्व पीसीएस अमिताभ, रोटेरियन शशि शिरोमणि, डॉ. शरद गुप्ता, अर्चना यादव, संजय गोयल, रामभरोसे लाला जी अग्रवाल, संजय बंसल, मोतीलाल जैन, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, सुषमा सुराना, डॉ नम्रता शिरोमणि, इंदरप्रीत कौर, समीर माथुर, विदुला माथुर ने समाजसेवा के कार्यों पर चर्चा की। रोटेरियन राम नारायण, नरेश सूद, शरत चंद्रा का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समाज को आगे बढ़ाने में अहम योगदान
अंत में क्लब की उपलब्धियों को सराहते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी क्लब समाज को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। बदलते आधुनिक परिवेश में यह संस्था प्रेरणास्त्रोत है, जिससे जुड़कर लोग अपने समाज को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देते हैं।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026