Agra, Uttar Pradesh, India. गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के कैडेट्स को ईमानदारी, एनसीसी में उनके योगदान एवं उपलब्धियों के लिए विगत दिवस राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा मेडल्स एवं प्रशस्तिपत्र तथा नkद राशि देकर सम्मानित किया गया। आगरा कॉलेज की कैडेट एसयूओ लक्ष्मी बसवराज को उत्तर प्रदेश की छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया। साथ ही उन्हें एनसीसी महानिदेशक प्रशंसा पत्र से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आगरा ग्रुप को एक लंबे समय बाद उत्तर प्रदेश में प्रथम घोषित करते हुए एडीजी बैनर भी प्रदान किया गया, जिसे आगरा ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने लखनऊ में प्राप्त किया।
इन कैडेट्स का आज माल रोड स्थित एनसीसी हाउस में एनसीसी आगरा के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया तथा आगरा ग्रुप की विभिन्न वाहिनियों के कैडेट्स द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्य के लिए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की।
1 उ.प्र. वाहिनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश मुख्यालय से कुल 34 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था जिसमें आगरा ग्रुप के 12 कैडेट्स थे। सर्वाधिक 8 कैडेट्स 1 उ प्र. वाहिनी से थे। इन सभी कैडेट्स ने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस वर्ष राज्यपाल द्वारा प्रदान किये जाने वाले कुल 6 में से 5 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर आगरा ग्रुप के कैडेट्स ने इतिहास रच दिया है।
आगरा ग्रुप के कैडेट्स की उपलब्धियां:
1. एसयूओ लक्ष्मी बसवराज (आगरा कॉलेज)
महानिदेशक प्रशंसा पत्र
राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ कैडेट उत्तर प्रदेश मुख्यालय
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
2. एसयूओ शिवानी परमार (आगरा कॉलेज)
राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
राजपथ पर मार्च
3. एसयूओ शिका (सेंट जॉन्स कॉलेज)
राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
राजपथ पर प्लाटून कमांडर।
एयर विंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट-छात्रा वर्ग
4. यूओ रितेश (डीईआई)
राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
5. एसयूओ अजय सिंह (अरबीएस कॉलेज)
राज्यपाल स्वर्ण पदक और ₹3000/- नकद पुरस्कार
राजपथ पर मार्च
6. सार्जेंट वंश सोलंकी (डीईआई)
राज्यपाल रजत पदक और ₹2000/- नकद पुरस्कार
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
7. यूओ ममता (आगरा कॉलेज)
राजपथ पर मार्च।
8. यूओ विपुल प्रताप सिंह (आगरा कॉलेज)
राजपथ पर मार्च
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
एयर विंग सर्वश्रेष्ठ कैडेट
9. सार्जेंट राजकुमार जादौन (डीईआई)
राजपथ पर मार्च
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
10. यूओ अमन कुमार (डीईआई)
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
11. एसयूओ प्रणय प्रताप सिंह (डीईआई)
सेकंड बेस्ट कैडेट उत्तर प्रदेश मुख्यालय
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभागिता
12 यूओ रितिक बंसल (सेंट जॉन्स कॉलेज)
प्रधानमंत्री रैली में प्रतिभाग
ले. रीता निगम (आगरा कॉलेज)
एडीजी मेडल एवं महानिदेशक प्रशंसा पत्र।
एनसीसी हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मनोज मोहन, डिप्टी कमांडर कर्नल एसके पांडियन, कर्नल अजय मिश्रा, कर्नल मनीष अरोरा, कर्नल रोहित खन्ना, कर्नल धर्मेश यादव, ग्रुप कैप्टेन विजय यादव, लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट दिनेश लाल, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Casino LuckyHills – Idéal pour les nouveaux joueurs et les joueurs expérimentés au Canada - October 19, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026