अमेरिकी प्रांत मैरीलैंड के बाल्टीमोर शहर में जहाज से टकराने के बाद हुए पुल हादसे से जुड़े बचाव अभियान को अब रोक दिया गया है. अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने छह लापता श्रमिकों को मृत मान लिया है.
माना जा रहा था कि हादसे के व़क्त ये सभी पुल पर गड्ढों को भरने के काम में जुटे थे और जहाज़ के पुल से टकराने के बाद पानी में गिर गए थे.
ये सभी लापता हैं और परिस्थितियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वो शायद ही जीवित होंगे.
अमेरिकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे समय बीत रहा है, बचाव कार्य मुश्किल होता जा रहा है.
एक अधिकारी ने बताया है कि पानी का तापमान और तैर रहे जहाज़ के मालवों के कारण रिकवरी प्रक्रिया काफ़ी चुनौतीपूर्ण हो गई है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026