Agra, Uttar Pradesh, India. सिकंदरा स्थित रेनबो हॉस्पिटल में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन चार बच्चियों और एमजी रोड स्थिम मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में एक बालिका ने जन्म लिया। इस तरह परिजनों के लिए जन्माष्टमी दोहरी खुशी लेकर आई।
फिरोजाबाद निवासी नीलम वर्मा पत्नी संतोष कुमार, मथुरा निवासी रेनू कुमारी पत्नी हेमराज कर्दम, दयालबाग निवासी डा. पारूल खन्ना पत्नी डा. रितेश खन्ना ने बेटियों को जन्म दिया। वहीं जलेसर, एटा निवासी रिंपी बंसल पत्नी रॉबिनल बंसल को जुड़वां यानि दो बेटियां हुईं। एमजी रोड स्थित मल्होत्रा नर्सिंग एंड मैटरनिटी होम में प्रियंका पत्नी अंकित जैन निवासी भावना एस्टेट ने बालिका को जन्म दिसा। बेटियों के जन्म के बाद परिवारीजन काफी खुश थे। वे बच्चियों को राधा रानी कहकर संबोधित करने लगे।

दोनों ही जगह प्रसव कराने वाली टीम में डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा, डॉ. मनप्रीत शर्मा, डॉ. शेमी बंसल, डॉ. सरिता दीक्षित के साथ तकनीकी व नर्सिंग स्टाफ जितेंद्र सुखरानी, लव तेनगुरिया, एजरा पॉल, अर्चना, निजाम, विष्णु शामिल थे।
- आगरा में एसआईआर के विरोध में किसानों का जोरदार हंगामा: धक्कामुक्की में जमीन पर गिरे सिटी मजिस्ट्रेट, भाकियू जिलाध्यक्ष चोटिल - October 24, 2026
- आगरा में नहर किनारे बाइक सवार से लूट का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद - October 24, 2026
- यूपीएसफिस लखनऊ में ‘टेकसंगम 2026’ का आयोजन: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तकनीकी नवाचार से नागरिक सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मिल रही मजबूती - October 24, 2026