Agra, Uttar Pradesh, India. योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा अनन्त है। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिवस इस बार 30 अगस्त, 2021 को है। निःसंतान दंपति अगर संतान चाहते हैं, धनहीन अगर धन चाहते हैं तो उन्हें इस दिन सामान्य उपाय करने चाहिए।
आज भी देते हैं दर्शन
मथुरा-वृदांवन में वर्तमान में भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को दर्शन दिये हैं। किसी भक्त के लिए बांकेबिहारी स्वयं एक जज की कोर्ट में गवाही देने हाजिर हुए। बाद में वे जज साहबभी भगवान श्रीकृष्ण जी की भक्ति में संलग्न हो गए । एक गाँव में कथा कह रहे कथावाचक ने कथा के दौरान कहा कि वृन्दावन में आज भी भगवान श्रीकृष्ण दर्शन देते हैं। उस गाँव के एक किसान ने कथावाचक की बात पर विश्वास न कर स्वयं वृदांवन में जा कर देखा और उसे भगवान के दर्शन हुए। ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं।
भगवद चर्चा करें
भगवान श्री कृष्ण जी ने पूरे जीवन भर धर्म की रक्षा एवं भक्तों के कल्याण के लिए काम किया है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर संकल्प लेकर हम सभी भगवान के गुणों एवं कार्यों की छोटे छोटे सत्संग एवं भगवद चर्चा के माध्यम से भारत की युवा पीढ़ी एवं आमजनमानस को अवगत करायें। इससे हमारा मानव जीवन सार्थक एवं सफल हो जायेगा ।
अदभुत संयोग
इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर अदभुत संयोग हो रहा है कि सोमवार 30 अगस्त को प्रातः से रात्रि 25 घण्टे 59 मिनट तक अष्टमी तिथि रहेगी। प्रातः 6 बजकर 38 मिनट से रोहिणी नक्षत्र अगले दिन मंगलवार प्रातः 9 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। चन्द्रमा वृष राशि में ही संचार करेगा। सर्वार्थसिद्धि योग प्रातः 6 बजकर 38 मिनट से 30 घंटे 02 मिनट तक रहेगा। चंद्रोदय – रात्रि 11 बजकर 38 मिनट पर होगा।
ये करें उपाय
निःसंतान दंपति इस दिन संतान प्राप्ति हेतु व्रत कर भगवान श्री कृष्ण से प्रार्थना करें।
जो धन संपत्ति चाहते हैं, वे सपरिवार व्रत करें ।
जो विभिन्न कष्टों से परेशान है व्रत कर रात्रि जागरण कर भगवान से अपने कष्टों से मुक्ति हेतु प्रार्थना करें ।
– डॉ. अरविन्द मिश्र, ज्योतिषाचार्य
भविष्य बनाओ ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान , 9 , ब्लॉक नं. 25 ( आहार रेस्टोरेंट के पास ) संजय प्लेस, आगरा।
मो- 9412343560
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026