आगरा : पंजाब पुलिस ने आगरा में छापेमारी कर नशीले इंजेक्शन और दवाओं के तस्कर राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राकेश के घर से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और दवाएं बरामद की हैं।
पंजाब पुलिस के मुताबिक, राकेश आगरा के एक बड़े नशीली दवाओं के तस्कर का गुर्गा है। वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, रोपड़ और खन्ना में नशीली गोलियों की सप्लाई करता था।
पंजाब पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम गठित की थी। टीम ने चार दिन पहले आगरा पहुंची थी और कई लोगों से पूछताछ की थी। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने राकेश के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी में पुलिस ने राकेश के घर से 500 लिजेसिक, 200 मॉर्फिन, 100 पेंटाजोसिन इंजेक्शन और 1000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद किए हैं। इन दवाओं की कीमत लाखों रुपये है।
पंजाब पुलिस की छापेमारी के बाद आगरा के दवा बाजार में हड़कंप मच गया है। कई दवा माफिया गायब हो गए हैं।
पंजाब पुलिस ने बताया कि आगरा में नशीली दवाओं की तस्करी का एक बड़ा सिंडिकेट सक्रिय है। इस सिंडिकेट के तार पंजाब, दिल्ली और राजस्थान तक फैले हुए हैं।
पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद आगरा पुलिस और ड्रग डिपार्टमेंट भी इस सिंडिकेट की जांच पड़ताल में जुट गया है।
पंजाब पुलिस ने बताया कि राकेश को आगरा पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उसके खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।
- स्टेयरिंग पर सधी पकड़ और रफ्तार का रोमांच: मुंबई में ‘वूमन विद ड्राइव’ के छठे एडिशन में महिलाओं ने दिखाया दम - March 18, 2026
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026