प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने बैठक कर बनाई रणनीति
गांधीवादी तरीके से सरकार को देंगे चेतावनीः नितिन कोहली
टोरंट कर रही प्रताड़ित, एमपी-एमएलए चुपः धारा सिंह यादव
Agra (Uttar Pradesh, India)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने लॉकडाउन के दौरान विद्युत बिल माफ कराने का मुद्दा छोड़ा नहीं है। पार्टी ने अब इसमें स्कूल फीस माफी की मांग और जोड़ दी है। इस निमित्त एख सितम्बर को सत्याग्रह किया जाएगा। यह निर्णय अंजना टॉकीज स्थित पार्टी कार्यालय में लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली और जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक में किया गया। तय हुआ कि पार्टी एक दिवसीय सत्याग्रह पर बैठकर गांधीवादी तरीक़े से जनता की आवाज को सरकार तक पहुँचा कर चेतावनी देने का काम करेगी।
मुख्यमंत्री ने नहीं की सुनवाई
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहिनी नितिन कोहली ने कहा कि पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। लॉकडाउन के कारण लोगों को आजीविका चलाने में भी परेशानी हो रही है,रोजगार, व्यापार पर विपरीत असर पड़ने से आर्थिक संकट बहुत बढ़ गया है। ऐसे समय में सरकार को बिजली के बिल और स्कूल फीस में राहत देनी चाहिए। पता नही क्यों सरकार आमजनमानस की आवाज सुनना नहीं चाहती, न ही आगरा के कोई भी जनप्रतिनिधि । इस संबंध में प्रसपा द्वारा दो बार मुख्यमंत्री को प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया एवं ट्वीट भी किया गया। हर चीज अनदेखी की गई। इसलिए एक सितंबर, 2020 को शहीद स्मारक पार्क में गांधीवादी तरीके से हम लोग सत्याग्रह करेंगे।
सरकार को मजबूर कर देंगे
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धारा सिंह यादव ने कहा कि आज जनता को खाने की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। उस पर टोरेंट पावर द्वारा बढ़े हुए बिल भेजकर जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। आगरा के सभी जनप्रतिनिधि चुप हैं। हम लोग इस सरकार को आने वाली एख सितंबर को बिजली बिल में राहत देने को मजबूर कर देंगे ।
पार्टी के नए सदस्यों का स्वागत
बैठक में प्रदेश सचिव थान सिंह यादव ने सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से आने की अपील की। महानगर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार ने पार्टी में नए जुड़े सदस्यों को माला पहना कर स्वागत किया। अनिल निगम, अनिरुद्ध यादव,रवि बघेल,जितेंद्र कुशवाह व अन्य साथियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ।
ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्यरूप से किसान सभा प्रदेश महासचिव विकास यादव, लोहियावाहिनी प्रदेश सचिव कुलदीप यादव, आशीष तिवारी, पं. मनीष शर्मा, कार्यालय प्रभारी उमेश सिंह, जिला प्रमुख महासचिव राजेश धनगर, महानगर महासचिव अनुज जैन, आसवीर सिंह आशु, विक्रम कुशवाह, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष विष्णस्वरूप बघेल, प्रकाश गुप्ता, अर्जुन पंडित, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष लकी शिवहरे, छावनी विधानसभा अध्यक्ष मुवीन खान, शोहेल खान, शहर सचिव शाहिद खान, जयप्रकाश निगम, रिचा सिंह, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सुनिल यादव, लोहियावाहिनी जिलाध्यक्ष अंजुम चौधरी, महानगर अध्यक्ष युनिस खान, प्रमुख महासचिव करणवीर सिंह, मीडिया प्रभारी अजय यादव, पवन प्रजापति, युवजन सभा जिलाध्यक्ष शीलू यादव, महानगर अध्यक्ष छात्रसभा विमल ठकुरेला, किसान सभा जिला अध्यक्ष गिरीश बघेल, राजन नायक, राजेश दिवाकर, नवाब सिंह, रजत यादव, राज यादव, वाशीम, शौकीन, मनीष गौतम, पवन शर्मा इमरान, बाबूलाल, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026