उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है. यूपी के 760 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है. यूपी के 17 नगर निगमों के महापौर पद के लिए आरक्षण की स्थिति की बात करें तो आगरा में अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला , फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिला के लिए आरक्षित हैं. इसके साथ ही वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित में हैं.
बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं. इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं. यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटो में 6 सीटों में परिवर्तन हुए हैं, इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं. हालांकि इस आरक्षण की इस लिस्ट के अनुसार नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार और बस्ती जिले की पंचायत भानुपर को इस आरक्षण लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.
वहीं आरक्षण के नोटिफिकेशन को जारी करते हुए यूपी के नगर विकास मंत्री एक शर्मा ने कहा कि हमने कहा था बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव हम नहीं कराना चाहते हैं. नगर पंचयतो में 544 का आरक्षण जारी कर दिया गया है. हम लोगो ने ऑर्डिनेंस लाया है और इसी व्यवस्था के तहत अंतिम सूची जारी की है.
इसके साथ ही एके शर्मा ने कहा कि आयोग ने कहा था कि यह बहुत बड़ा राज्य है कई लोग असंतोष भी कर रहे थे. अब आयोग के परिवर्तन से फायदे हुए हैं, 39 नगर पंचयतो में अनुसूचित जाति का कोई प्रतिनिधित्व नहीं था लेकिन अब बहुत फर्क पड़ा है. अब केवल 14 जिले ऐसे रह गए हैं, जहां अनुसूचित जनजाति के लिए पहले 1 सीट थी अब 2 सीट हो गयी हैं. वहीं नगर पालिका में 73 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.
- ऐसा लगता है जैसे रोजाना 30 सिगरेट पी रहे हों…दिल्ली की हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- प्रदूषण की मुख्य वजह गाड़ियां - November 6, 2026
- केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का तीखा प्रहार; बोले— “यह चुनाव चोरी का स्थायी बंदोबस्त और लोकतंत्र का अपहरण है” - November 6, 2026
- यूपी में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला: भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त, मिनिष्ती एस. को मिली सचिव वित्त की जिम्मेदारी - November 6, 2026