प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल दयालबाग आगरा में मनाया गया ‘अर्थ डे’
Agra, Uttar Pradesh, India. पृथ्वी को संरक्षित करने के उद्देश्य से मनाया जाने वाला अर्थ डे प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों द्वारा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। छात्रों ने अपने कक्षा अध्यापकों एवं समन्वयकों के कुशल निर्देशन में मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। धरा के संरक्षण से जुड़ी छोटी -छोटी कविताएँ, नृत्य एवं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दीं।
कक्षा चार की प्रतीति सत्संगी ने पृथ्वी दिवस पर एक सुंदर कविता प्रस्तुत की। यू.के.जी. की अनन्या कुमारी ने कोलाज एवं हाथों के प्रयोग से आकर्षक पोस्टर बनाया। यू.के.जी. की ही दिव्यांशी परिहार ने हमारी धरती माँ का मनमोहक चित्र साझा किया।
छात्रों ने शपथ ली और वादा किया कि वे धरती को बचाने और संरक्षित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और अपनी पृथ्वी का ध्यान रखेंगे। वे धरती को बचाने के लिए ऐसे सभी प्रयास करेंगे जिससे प्रकृति को कम से कम क्षति पहुंचे, जिन चीजों का पुनः प्रयोग संभव है उन्हें अपनाएँगे, वस्तुओं के पुनर्निर्माण पर बल देंगे। और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि पृथ्वी के संरक्षण में कभी हार नहीं मानेंगे, सतत् प्रयास करेंगे।
पृथ्वी दिवस के आयोजन के माध्यम से विद्यालय का प्रयास बच्चों में धरा के प्रति संवेदना जगाना है। हम सभी की माँ पृथ्वी को संरक्षित करने की महती आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजन में मधु नागराज, सोनू पोद्दार, सुनीत कौर, अर्पना सक्सेना, डॉ. सुनीता शर्मा, मोनिका सिंह, मृगाक्षी शुक्ला , गीतिका सहगल, अभिषेक मिश्रा, गौरव अरोरा का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने सभी को प्रिल्यूड परिवार की ओर से पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने यह भी कहा कि यह धरती हमारी है इसलिए इसके संरक्षण का उत्तरदायित्व भी हम सभी का है। हम सभी को मिलकर अपनी पृथ्वी को फिर से हरा- भरा बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026