आगरा। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के स्कूल ऑफ नर्सिंग मे विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नुक्कड़ नाटक एवं रैली का आयोजन किया गया।
ये कार्यक्रम एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के निर्देशन में आयोजित किए गए। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि लेडी लॉयल हॉस्पिटल की एसआईसी डॉ. रचना गुप्ता, एसएन हॉस्पिटल की डीएनएस सुजाता तोमर मुख्य अतिथि रहीं। इसके अलावा असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिडेंटेंट सुरनिशा, सुषमा, राकेश एवं हॉस्पिटल की सिस्टर इंचार्ज भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन जीएनएम स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा भाटी की अध्यक्षता मे किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज के एसआईसी इंचार्ज डॉ. बृजेश शर्मा का सहयोग रहा l
इस अवसर पर जीएनएम स्कूल के छात्र- छात्राओ द्वारा आम जनता को एड्स के रोकथाम, उपचार हेतु नुक्कड़ नाटक और रैली के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षकगण मंगल, गोविंद , प्रियंका, तनु ने किया।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला: बोले- क्या सिर्फ प्यादे पिटेंगे या बादशाहों पर भी …. - June 28, 2026
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर छलका धीरेंद्र शास्त्री का दर्द, बोले- “रावण ने सीता जी को चुराया था, इन्होंने तो करोड़ों का भरोसा लूटा” - June 27, 2026