दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि खूंखार आतंकी जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल से सक्रिय है। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आंतकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कुपवाड़ा का रहने वाला है आंतकी
पुलिस के अनुसार आरोपी आतंकी आकाओं द्वारा एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद लेने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ अहम भूमिका निभाई थी। वह कश्मीर के कुपवाड़ा का ही रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।
रिटायर्ड फौजी है आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है। वह किस मकसद से राजधानी में था, यह अभी पता नहीं चल सका। जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को उनके स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। आपको बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल मामले में यह वांछित था। घाटी में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी। इस मामले की अभी जांच चल रही है।
-एजेंसी
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026