Agra, Uttar Pradesh, India. नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा का कहना है कि पुलिस कर्मियों द्वारा जगह-जगह वाहनों की जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। वाहनों के दस्तावेज एवं अन्य जांचों के दौरान कोई न कोई कमी निकाल कर उनका उत्पीड़न किया जाता है। एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड बता कर उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे समस्या खड़ी हो रही है। व्यापार प्रभावित हो रहा है।
स्थिति दयनीय है
कोविड -19 महामारी के कारण संपूर्ण देश में लगे लोकडाउनके कारण उद्योग, व्यापार तथा जन सामान्य की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो चुकी है। आगरा अधिक प्रभावित रहा है। परिस्थितियों में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। किन्तु सामान्य जनजीवन हेतु परिस्थितियों के अनुकूल होने में अभी समय लगेगा। इन विषम परिस्थितियों में सरकार द्वारा उद्योग, व्यापार एवं जन सामान्य को विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उद्योग और व्यापार में तो विभिन्न नियमों में शिथिलता एवं व्यापर करने में आसानी की जा रही है ताकि यह पुनः पटरी पर आ सके।
हमने भी लॉकडाउन में सहयोग किया है
ऐसी विषम परिस्थितियों में जबकि अस्त-व्यस्त जनजीवन की पुनः स्थापित होने कठिन परिश्रम एवं स्थानीय प्रशासन से सहयोग की आवश्यकता है। पुलिस कर्मियों द्वारा वाहनों की जांच पर किए जा रहे उत्पीड़न को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए निर्देश जारी करें। दीपावली के अतिमहत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर उत्पीड़न से जनजीवन तो प्रभावित होता ही है, साथ ही उद्योग एवं व्यापार पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। यह संस्था सदैव शासन और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करती रही है। कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन के अनुपालन में सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को कड़ाई से अनुपालन करने में इस संस्था द्वारा शासन एवं प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया था। उद्यमियों, व्यापारियों एवं जन सामान्य का वाहनों की जांच के नाम पर उत्पीड़न रोका जाए ताकि आजीविका एवं आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
क्या है चैम्बर की महत्ता
एसएसपी को अवगत कराया गया है कि नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा सन 1949 से कार्यरत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक शीर्ष संघीय एवं पंजीकृत संस्था है जो उद्योग एवं व्यापार के हित में कार्य करती है। इस संस्था से लगभग 1600 से भी अधिक प्रतिष्ठित औद्योगिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान सदस्य के रूप में जुड़े हुए हैं जो आगरा एवं आसपास के जनपदों में स्थित हैं। चैम्बर से लगभग 25 एसोसिएशन भी संबद्ध संस्था के रूप में जुड़ी हुई हैं। चैम्बर से अपने क्षेत्र में विशेषज्ञ एवं गूढ़ अनुभवी सदस्यों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सलाहकार समितियों में नामित किया जाता है तथा उनके द्वारा भेजे गए सुझावों पर सरकार द्वारा नीति निर्धारण में विचार किया जाता है।
इन्होंने की मांग
यह मांग करने वालों में अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष योगेश जिंदल, कोषाध्यक्ष मयंक मित्तल पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, योगेंद्र कुमार सिंघल, अमर मित्तल, मुकेश कुमार अग्रवाल, महेंद्र कुमार सिंघल, श्रीकिशन गोयल, शहर यातायात प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संजय गोयल, पीयूष अग्रवाल, मुनीष कुमार गुप्ता, मनीष बंसल, मनोज कुमार गुप्ता प्रमुख हैं।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025