आगरा; सामाजिक संगठन कुशवाह युवा मंच द्वारा आज माथुर वैश्य भवन, पचकुईंया में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 350 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय जशवंत सिंह सैनी जी थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर (म.प्र.) के सांसद माननीय भरत सिंह कुशवाह जी, इटावा के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य जी, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं निर्भया केस की चर्चित वकील सीमा समृद्धि कुशवाह जी, आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाह जी, उच्च शिक्षा चयन आयोग की सदस्य श्रीमती सीमा शाक्य जी, खेरागढ़ के विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह जी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती एवं भगवान लव-कुश के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
इस अवसर पर कुशवाह युवा मंच की ओर से मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समाज की ओर से कुछ प्रमुख माँगों का प्रार्थना पत्र सौंपा गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
1. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाह जी को भारत रत्न प्रदान किया जाए।
2. भगवान श्रीराम के पुत्र भगवान लव-कुश के नाम पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लव-कुश बोर्ड/आयोग का गठन किया जाए।
3. आगरा में अन्य समाजों की भांति कुशवाह समाज के महापुरुष की प्रतिमा किसी प्रमुख चौराहे पर स्थापित की जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाह युवा मंच के अध्यक्ष श्री विपिन कुशवाह जी ने की तथा संचालन महासचिव श्री मुकेश कुशवाह जी द्वारा किया गया।
इस सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक श्री अजय राज कुशवाह सहित राजेन्द्र सिंह कुशवाह, रीना सिंह कुशवाह, राघवेन्द्र कुशवाह, मनीष सिंह कुशवाह, अमित कुशवाह, धर्मेन्द्र कुशवाह, के.पी. कुशवाह, सुशील कुशवाह, गौरव कुशवाह, निशान्त कुशवाह, गजेन्द्र कुशवाह, धनश्याम कुशवाह, प्रेम कुशवाह, नितिन कुशवाह, राकेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- आजमगढ़ में पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पहचान पत्र मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पत्नी और दो पंडितों को मारी गोली, कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी गिरफ्तार - September 23, 2026
- आगरा के कागारौल में चोरों का दुस्साहस: एक ही रात में दो घरों से एक करोड़ रुपये के जेवर और नकदी की चोरी, गांव में मचा हड़कंप - September 23, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026