रामलाल आश्रम में जैन अशोक गौशाला सेवास्थल एवं चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ
Agra, Uttar Pradesh, India. रामलाल आश्रम, सिकंदरा में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने जैन अशोक गौशाला सेवास्थल एवं चिकित्सा केन्द्र का शुभारंभ किया। यहां गायों की देखभाल के साथ-साथ गायों के माध्यम से आदमियों का इलाज किया जाएगा। गौ चिकित्सा पद्धति पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है।
बच सकते हैं बीमारियों से
इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार जैन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि गाय माता के साथ समय व्यतीत कर बहुत सी बीमारियों से बचा जा सकता है। केन्द्र में प्रशिक्षित प्रशिक्षक की उपस्थिति में आप गौ माता के संग समय व्यतीत कर अपने को स्वस्थ रख पाएंगे। आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्ग माता- पिता भी इससे लाभान्वित होंगे।
समाज का ही सहयोग
रामलाल आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि किस तरह से 250 गायों की सेवा बिना किसी सरकारी अनुदान के की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि आश्रम की सभी व्यवस्थाएं समाज द्वारा संचालवित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कार्य वाकई अनुकरणीय है।
चिकित्सा केन्द्र का भ्रमण
जिलाधिकारी और एसएसपी ने जैन अशोक गौशाला सेवास्थल एवं चिकित्सा केन्द्र का भ्रमण किया। यहां की गईं व्यवस्थाओं को देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि वे फिर यहां आएंगे। इस मौके पर आश्रम के संरक्षक राजकुमार जैन, संदेश जैन, अरविंद शर्मा गुड्डू, महेंद्र जैन, सुशील जैन, विजय सेठिया, कमल चंद जैन, विनय कुमार शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Quiétude et Grandes Victoires chez Lizaro Casino en France - September 5, 2026
- Kunkku kasino 2026: Pelivalikoima ja verovapaa kasino - September 4, 2026
- Festival Event Glowing Crown Slot Road Gathering in UK - September 3, 2026