Etah, Uttar Pradesh, India.राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एकेश लोधी ने एटा के आसपुर चौराहे पर किसानों के साथ उनकी समस्याओं को लेकर मंथन किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल को पुलिस घेरे रही। किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम संबोझित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया गया।
एकेश लोधी ने कहा कि आज पूरे देश में ओबीसी का किसान सबसे ज्यादा खेती कर रहा है। सरकारें किसानों के हक की आवाज को दबाती चली आ रही हैं। किसान की पैदावार का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान आर्थिक तंगी व कर्ज में डूबता जा रहा है। इसकी वजह से पूरे देश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। उनकी समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासभा अपने संगठन के माध्यम से देश में जगह-जगह आवाज उठाता रहेगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि विगत महीने में सरकार ने जो तीन कऋषि कानून बनाए हैं, वे तब तक लाभकारी नहीं है जब तक सभी प्रकार की खरीद कम से कम समर्थन मूल्य नहीं होती। जब निजी व्यापारियों का पंजीकरण ही नहीं है तो समाधान के लिए कौन कृषि मंत्रालय के चक्कर लगाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश राजपूत ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासभा सरकार से आवाज उठाएगी और बिल पारित करवाएगी, जिसमें ओबीसी महासभा किसानों को लेकर आंदोलन करेगी। इशमौके पर बबलू, जगनीर सिंह यादव, सुखवीर, रविंद्र सिंह, रामनिवास वर्मा, दिनेश कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद थे।

- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026