आगरा। शास्त्रीपुरम क्षेत्र में राह चलती महिला से हुए हैंडबैग लूट की घटना का थाना सिकंदरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बाइक सहित महिला का मोबाइल, नकदी व बैग बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार शास्त्रीपुरम के चर्चित चौराहे पर एक राह चलती महिला से बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उसका हैंडबैग छीन लिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। लूटे गये पर्स में मोबाइल और कुछ पैसे रखे हुए थे।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाला युवक नाला रोड, थाना सिकंदरा क्षेत्र में देखा गया है। सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दुष्यंत पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह निवासी सीआईआरजी कैंपस, फरह, मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में महिला का मोबाइल फोन, बैग और 200 रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा लूट में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।
- आगरा-अमेरिका के बीच बढ़ेगी दोस्ती: ‘सिस्टर सिटी’ पहल के तहत अमेरिकी डेलीगेशन ने जाना ब्रज का गौरव - March 15, 2026
- आईटीसी मुगल में शाहिद माल्या की सुरमई शाम: ‘स्पाइसी शुगर’ के ग्रैंड फिनाले में झूम उठी ताजनगरी - March 15, 2026
- RSS शताब्दी वर्ष का रोडमैप तैयार: हरियाणा बैठक में सामाजिक समरसता और ढांचे के पुनर्गठन पर लगी मुहर - March 15, 2026