आगरा: सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरि को विजिलेंस ने बुधवार को बंगले पर घूस लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया। अधिशासी अभियंता फतेहपुर सीकरी के संतोष उपाध्याय से बिल पास करने के बदले 50 हजार रुपये घूस मांग रहा था। घूसखोर अभियंता के खिलाफ विजिलेंस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को उसे विजिलेंस कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा।
एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि लोअर खंड नहर और सिंचाई विभाग का कार्यालय प्रतापपुरा में है। शरद सौरभ गिरि लोअर खंड आगरा नहर में अधिशासी अभियंता है। फतेहपुर सीकरी निवासी ठेकेदार संतोष उपाध्याय ने विभाग का काम कराया था। उनका विभाग से भुगतान होना था। बिल अधिशासी अभियंता को पास करना था। इसके लिए ठेकेदार से 50 हजार रुपये घूस मांगी। ठेकेदार
विजिलेंस ने छानबीन के बाद अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरि द्वारा घूस मांगने की बात सही पाई।
ठेकेदार संतोष द्वारा दी जाने वाली घूस पर हस्ताक्षर करने के बाद पाउडर लगा उसे लिफाफे में रख दी। बुधवार दोपहर अधिशासी अभियंता ने ठेकेेदार को अपने कार्यालय पर बुलाया। यहां करीब आधा घंटे तक उसे प्रतीक्षा कराई। इसके बाद पास में ही अपने बंगले पर बुलाकर ले गया।
विजिलेंस टीम ने कार्यालय के बाहर डेरा डाल रखा था। टीम अधिशासी अभियंता के बंगले के बाहर पहुंच गई। ठेकेदार से बंगले में घूस की रकम लेते ही विजिलेंस निरीक्षक रविंद्र दुबे और उनकी टीम ने अधिशासी अभियंता को दबोच लिया। एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि घूसखोर अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गुरुवार विजिलेंस कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा।
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026