Agra, Uttar Pradesh, India. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए) की निदेशक हैं अलका सिंह। इन पर रंगकर्म, नृत्य, नाटक, गायन से जुड़े कलाकारों की प्रतिभा को निखारने का भूत सवार है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने की जिद है। जेब में पैसा हो या नहीं, कार्यक्रम जरूर कराएंगी। देश-विदेश के कलाकारों को जोड़ने का हुनर उन्हें आता है। ताजमहल के शहर में वे रंगकर्मियों, नाटककारों, गायकों और शास्त्रीय नृत्य को मंच प्रदान कर रही हैं। अब उन्होंने ऑनलाइन इंटरनेशनल ताज रंग महोत्सव का आगाज कर दिया है।
वर्चुअल उद्घाटन
इसका वर्चुअल उद्घाटन समारोह शुक्रवार को राज रॉयल्स गार्डन, सिकंदरा पर किया गया। फेसबुक लाइव के माध्यम से उद्घाटन नटराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल राज, विशिष्ट अतिथि डॉ. हृदेश चौधरी एवं लालाराम तैनगुरिया शामिल हुए। कोलकाता से शामिल हुईं महोत्सव की ब्रांड एम्बेसडर अर्पिता विश्वास।

कलाकार ही मुस्कराहट बिखेर सकते हैं
प्रतियोगिता में आज अलंकृता दत्ता एवं देवाश्रिता दास ने करीब दो घंटे की शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति देकर सभी को अचंभित कर दिया। डॉ. राहुल राज ने कहा कि महामारी की इस विभीषिका के बाद केवल कलाकार ही हैं जो अपनी कला के माध्यम से इस पृथ्वी पर मुस्कराहट बिखेर सकते हैं। डॉ. हृदेश चौधरी ने कहा कि भारत सरकार को कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए तभी हमारी सांस्कृतिक विरासत समृद्ध होगी।
रोजाना दो घंटा होगा लाइव
कार्यक्रम संयोजक अलका सिंह ने बताया कि कोविड-19 की वजह से यह ऑनलाइन कार्यक्रम तीन महीने पहले स्थगित कर दिया गया था। अब फिर से कलाकार अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से सभी का मन मोहने के लिए तैयार हैं। एनटीए आगरा एवं अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव के पेज एवं ग्रुप पर 5 जुलाई तक लगातार शाम 7 बजे से 9 बजे तक प्रतिदिन देश-विदेश के कलाकारों की कला का प्रदर्शन करेंगे। 6 जुलाई को समापन समारोह होगा। 7 जुलाई को ज़ूम मीटिंग पर अंतर्राष्ट्रीय कला गुरुओं एवं मार्गदर्शकों द्वारा समीक्षा के साथ यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

इन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित
संस्था के मार्गदर्शक नितेश शर्मा (संपादक जनसंदेश टाइम्स आगरा), वाराणसी से रविकांत मिश्रा, राजकुमारी पाराशर, टोनी फास्टर, एस के बग्गा, हरीश लालवानी, ममता पचौरी, संघमित्रा बंगाल, रेखा शर्मा, राजदीप ग्रोवर, रश्मि कुलश्रेष्ठ, रेखा साहनी, प्रिया श्रीवास्तव, भावना शर्मा, इंद्रा सारस्वत, निपा बासु, श्रुति सिन्हा, रोहित कात्याल, अंजलि स्वरूप आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कलाकारों को प्रोत्साहित किया।

- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026