दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है उन्हें रेप की धमकी मिल रही है और वह दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत कर रही हैं.
दरअसल, स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों रिएलिटी शो बिगबॉस सीज़न 16 में निर्देशक साजिद ख़ान को प्रतिभागी बनाए जाने के खिलाफ़ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चिट्ठी लिखी थी.
अपनी चिट्ठी में उन्होंने साजिद ख़ान को शो से हटाए जाने की मांग की थी, मालीवाल का कहना है कि इस चिट्ठी लिखने के कारण ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, “जब से साजिद ख़ान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आईबी मंत्री को चिट्ठी लिखी है, तबसे मुझे इंस्टाग्राम पर रेप की धमकी दी जा रही है. ज़ाहिर है ये हमारा काम रोकना चाहते हैं. दिल्ली पुलिस को शिकायत दे रही हूं, एफ़आईआर दर्ज करें और जाँच करें, जो लोग भी इनके पीछे है उनको अरेस्ट करें.”
साजिद ख़ान पर साल 2018 में #Metoo मूवमेंट के तहत गंभीर आरोप लगे थे. उनके ख़िलाफ़ कई अभिनेत्रियों और मॉडल्स ने अपनी आवाज़ उठाई थी, जिसके चलते उन्हें अपनी फ़िल्म हाउसफुल 4 से अपना नाम हटाना पड़ा था.
बीते तीन साल से किसी भी प्रोजेक्ट के साथ साजिद ख़ान का नाम नहीं जुड़ा, लेकिन हाल में बिग बॉस के घर में साजिद ख़ान को देख कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए शो पर सवाल उठाए हैं.
- लोकतंत्र के लिए घातक हालात…अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए चुनाव आयोग के अंदरूनी मतभेदों पर जताई गहरी चिंता - September 23, 2026
- भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: राज्यों के नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी, दिग्गजों को सौंपी गई कमान - September 23, 2026
- रामपुर में जुड़वां बहनों के फिंगरप्रिंट और रेटिना मिले एक समान, बायोमीट्रिक सिस्टम फेल होने पर डीएम ने ऐसे सुलझाई समस्या - September 23, 2026