कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंगलवार को सुल्तानपुर की ज़िला अदालत में पेश होना है. ये मामला साल 2018 का है जिसमें एक बीजेपी के नेता ने उन पर मानहानि का केस किया था. कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इसे लेकर जानकारी दी है.
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी को 20 फरवरी की सुबह सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया है. यह मामला 4 अगस्त 2018 को एक भाजपा नेता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है.”
उन्होंने ये भी कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी की सुबह रोकी जाएगी.
उन्होंने लिखा, “कल सुबह यात्रा रुक जाएगी. दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर अपने 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी. आज का कार्यक्रम निर्धारित शेडयूल के अनुसार जारी है और शाम 4 बजे खड़गे जी और राहुल गांधी बाबूगंज अमेठी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.”
दो साल बाद राहुल गांधी अमेठी पहुंच रहे हैं. बीते लोकसभा चुनाव में वो यहां से चुनाव हार गए थे.
कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की जीत हुई थी.
-एजेंसी
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026