Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नटरांजलि थियेटर आर्ट्स (एनटीए, आगरा) द्वारा डॉ भीमराव आंबेडकर विश्व विद्यालय (पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विकास संस्थान) के सहयोग से आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में दूसरे दिन नो हस्तियों को नवरत्न सम्मान दिया गया। महोत्सव विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में चल रहा है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय किशोर बंसल सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
सर्वप्रथम नटराज पूजन किया सुमन आनंद शर्मा, महेश शर्मा, लातविया दरीना, डॉक्टर कैलाश सारस्वत, अलका सिंह और वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने किया ने।
‘वरिष्ठ रंगकर्मी बसंत रावत जी’ की स्मृति में ‘आगरा नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया:
बांकेलाल गौड़ (ललित कला), अजय प्रताप सिंह एडवोकेट (न्याय क्षेत्र), देवेंद्र सिंह परमार (श्री कृष्ण चरित मानस रचियता), तुलाराम शर्मा (श्रमिक उद्धारक), डॉ श्रेय सारस्वत (होम्योपैथ), दिनेश कुमार वर्मा ‘सारथी’ (ईमानदारी), आदर्श नंदन गुप्ता ‘करुणेश’ (संस्कृति व साहित्य), सतीश गुप्ता (सिने जगत), राजकुमार पथिक (राजनीति)। इस सम्मान का संयोजन किया वरिष्ठ पत्रकार और लेखक डॉ भानु प्रताप सिंह ने।
अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव में देश-विदेश से आए रंगकर्मी जमा रहे रंग, चाहिए आपका संग, आज अंतिम दिन
मुख्य अतिथियों में सम्मिलित रहे महेश शर्मा, सुमन आनंद शर्मा, डा. कैलाश सारस्वत, डॉक्टर गिरधर शर्मा, सुनीता शर्मा, डा प्राची राज, निधि अग्रवाल, रितु गोयल, बबिता पाठक, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, अनामिका मिश्रा आदि।
कार्यक्रम का संयोजन किया अलका सिंह शर्मा एवं गौरव शर्मा ने, संचालन किया अमित सूरी ने। व्यवस्थाओं में सहयोग किया लालाराम तैनगुरिया, टोनी फास्टर, देवेन्द्र जादौन ने।
विवाह होते ही बदल गईं अलका सिंह, आगरा में अंतरराष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव करा रहीं हैं
- Casinos Sin Verificación y Sin DNI en España2026 - March 17, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा का सख्त फैसला: समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, झूलेलाल जयंती पर होगा भव्य आयोजन - March 16, 2026
- Test post title - March 16, 2026