आगरा: चार दिन से पानी के लिए परेशान शहरवासियों को अभी और इंतजार करना होगा। सचिव/प्रबन्धक जलकल विभाग का कहना है कि बुलन्दशहर का पालड़ा स्थित अपर गंगा कैनाल पर उप्र सिंचाई विभाग का गेट क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण पालडा प्लान्ट से पेयजलापूर्ति सुचारू न होने पर विगत कई दिनों से शहर में पेयजलापूर्ति की समस्या बनी हुई है।
जलकल विभाग द्वारा क्षेत्रों से मांग के अनुरूप पेयजल टैंकर से पेयजलापूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। उप्र जल निगम एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फिर से वार्तानुसार पेयजल आपूर्ति 22 सितंबर से सामान्य दबाव पर मिलने की संभावना है।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जल संकट का संज्ञान लेते हुए जल निगम और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से दूरभाष पर बात की।
उन्होंने कहा बड़े भागीरथी प्रयास के बाद आगरा की जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया हो पाया है लेकिन आज भी कुछ तकनीकी व्यवधान की वजह से शहर की जनता को विगत दिनों में जल संकट की समस्या से जूझना पड़ा है इसका स्थाई समाधान निकाला जाए। दावा किया गया कि उपाध्याय के बात करने के बाद शहर की जलापूर्ति सामान्य हो गई है।
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026