लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के निशातगंज इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 44 वर्षीय महिला ने अपने 22 साल के किराएदार प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 69 वर्षीय सास की गला दबाकर हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना की वजह बहू का अवैध संबंध बताया जा रहा है, जिसका सास लगातार विरोध करती थीं।
साजिश: पहले बंद किए कैमरे, फिर की हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बहू और उसके प्रेमी ने वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर योजना बनाई थी। शनिवार को जब घर के पुरुष सदस्य काम पर चले गए, तब आरोपियों ने घर के अंदर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे बंद कर दिए। इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग सास के हाथ-पैर बांधे और बेरहमी से गला दबाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सबूत मिटाने के लिए हत्या के बाद दोनों कार लेकर घर से निकल गए और कुछ दूर जाकर मोबाइल से कैमरे दोबारा ऑन कर दिए ताकि सब कुछ सामान्य लगे।
लूटपाट का नाटक और पुलिस की चौकसी
शाम को जब मृतका का पोता घर लौटा, तो उसने दादी को बेसुध और बंधा हुआ देख शोर मचाया। सूचना मिलते ही बहू अपने प्रेमी के साथ घर पहुँची और जोर-जोर से रोने का नाटक करने लगी। उसने कहानी रची कि घर में लूटपाट के इरादे से आए बदमाशों ने हत्या की है। हालांकि, पुलिस को मौके पर लूट के कोई ठोस सबूत नहीं मिले और बहू का व्यवहार संदिग्ध लगा।
CCTV और डॉग स्क्वायड ने खोली पोल
पुलिस की जांच में दो बड़े खुलासे हुए जिन्होंने आरोपियों की पोल खोल दी जांच में पाया गया कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच घर के अंदर के कैमरे जानबूझकर बंद किए गए थे, जबकि बाहर के कैमरों में बहू और प्रेमी साथ निकलते दिखे।खोजी कुत्ता घटनास्थल से सीधा प्रेमी के पास जाकर रुक गया, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया।
4 साल का अफेयर और विरोध बना मौत की वजह
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पेशे से ओला ड्राइवर है और पिछले 4 साल से बहु के संपर्क में था। वह घर की पहली मंजिल पर ही किराएदार के तौर पर रहता था। परिवार को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो पाबंदियां लगा दी गईं। सास इस रिश्ते की सबसे बड़ी विरोधी थीं, जिसे रास्ते से हटाने के लिए बहू ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई जारी है।
- Agra News: गोकुलपुरा के ऐतिहासिक गणगौर मेले का भव्य समापन; 32 ईसर-गौरा के जोड़ों संग निकली शोभायात्रा, भस्मासुर दहन ने बांधा समां - March 22, 2026
- मोती कटरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: गणगौर मेले में 15 ईसर-गौरा के जोड़ों की भव्यता ने मोहा मन, छप्पन भोग और शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ आगरा - March 22, 2026
- सावधान ! गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच ‘साइबर ठग’ सक्रिय; एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें ठगी का नया ‘APK’ जाल - March 22, 2026