Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओँ की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति शुरू किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल इससे दो कदम आगे निकल गया है। राष्ट्रीय बजरंग दल ने महिलाओं को कृपाण का वितरण किया। साथ ही आगरा में बेटियों की मदद के लिए बेटी सरक्षा हेल्पलाइन शुरू की है। इसके लिए चार मोबाइल नम्बर जारी किए गए हैं।
पर्स में रखें ब्लेड, कटार और एसिड की बोतल
भैंरो मंदिर, जीवनी मंडी में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने बेटियों को कृपाण देकर सुरक्षा का अहसास दिलाया। कहा कि हमें अपनी सुरक्षा स्वयं करना सीखना होगा। प्रत्येक बेटी के पीछे पुलिस नहीं रह सकती है। बेटियों को पर्स में ब्लेड और कटार रखनी होगी। यहां तक कि एसिड की बोतल भी रखनी होगी, जिससे कि मनचलों को सबक सिखा सकें। आगामी दिनों में ओजस्विनी संगठन द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

हर माता-पिता चिन्तित
उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति में मातृशक्ति को देवी का स्वरूप माना गया है पर आज भारत में देवी स्वरूपा नारी का तिरस्कार हो रहा है। आए दिन दिल्ली की निर्भया, हिमाचल की गुड़िया जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार महिला सशक्तिकरण की तो बात करती है पर दोषी खुलेआम घूमते नजर आते हैं या उन्हें जेल में घर जैसी सुख-सुविधाएं मिलती है। दरिंदों को पता है कि जेल में हमारा कुछ नहीं होने वाला। हमें बचाने वाले लोग खड़े हो जाएंगे। पैसे के बल पर आज तक किसी को फांसी नहीं हुई। एक दो घटनाओं को छोड़कर महिलाएं अबला के रूप में सहमी और डरी हुई हैं। हर माता-पिता को अपनी बेटी की चिंता रहती है कि वह कॉलेज से सुरक्षित लौटेगी या काम पर गई है तो क्या शाम को ठीक घर पहुंचेगी।
बेटी सुरक्षित नहीं तो देश का भविष्य सुरक्षित नहीं
मनोज कुमार ने कहा कि वैसे तो भारतीय संस्कृति में कहा गया है- यत्र नार्यस्तु पूजयन्ते रमन्ते तत्र देवता, यत्रैतास्तु न पूजयन्ते सर्वास्तत्राफला क्रियाः लेकिन इस श्लोक की भी भारत में धज्जियां उड़ रही है। अगर भारत सरकार महिला सुरक्षा की बात करना चाहती है तो ऐसे दरिंदों को 24 घंटे के अंदर फांसी की सजा सुनाई जाए। एक विधेयक महिला सशक्तिकरण पर लाया जाए। जिस देश की बेटी सुरक्षित नहीं है, उस देश का भविष्य सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध से संबंधित केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएं और फांसी की सजा हो।
मुख्यमंत्री की पहल सराहनीय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्यपाद योगी आदित्यनाथ ने जो महिला सशक्तिकरण के लिए पहल की है, वह काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री ने एंटी रोमियो दस्ता गठित किया था, वह कहां है। एंटी रोमियो के लोग मोबाइल पर ताश या गेम खेलते हुए नजर आते हैं। मुख्यमंत्री की योजनाओं को विफल करने की योजना है यह। इन एंटी रोमियो दस्ता में कहीं समाजवादी पार्टी के लोग तो नहीं है? इस संबंध में मुख्यमंत्री को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
ये हैं नम्बर
बेटी सुरक्षा में राष्ट्रीय बजरंग दल ने आगरा में सातों दिन 24 घंटे मदद करने के लिए बेटी सुरक्षा हेल्पलाइन प्रारंभ की है। इन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है – 8475900009, 6396636513 8941079259, 7017794431
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026