आगरा: थाना न्यू आगरा के अंतर्गत दयालबाग निवासी एक व्यापारी ने बुधवार की देर रात अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
एसीपी हरिपर्वत आदित्य कुमार ने मीडिया को बताया कि दयालबाग में अमित मिश्रा परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और एक बेटा है। बेटा बी-टेक कर रहा है। अमित का कॉपी-किताब का कारोबार है। परिजनों ने बताया कि अमित का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। अभी तक जांच में सामने आया कि पति और पत्नी को सुबह चार बजे ट्रेन से कोलकाता जाना था। लेकिन, रात में दोनों के बीच में किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद अमित कमरे में गए और कहा- कोई मुझे डिस्टर्ब नहीं करे। उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया।
थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई। परिजनों ने खिड़की से देखा, तो अमित खून से लथपथ बेड पर पड़े थे, इस पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा कि अमित खून से लथपथ पड़े थे और पास में तमंचा पड़ा था। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। तमंचा कहां से आया यह भी जांच का विषय है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या का क्या कारण हो सकता है। इसको भी देखा जा रहा है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026