Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार मौतें लेकर आया। मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। खून से लथपथ हैं। साफ है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। श्वान दस्ता और अंगुलियों की छाप लेने वाली टीम भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कुछ पता नहीं चल पा रहा है कि हत्या किसने की है।
यह घटना कोतवाली के फुलट्टी में कूंचा साधूराम की है। गली में एक मकान की दूसरी मंजिल पर चार शव मिले हैं। जाहिर है कि चार शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर जैसा कि पुलिस करती है, वह भी किया गया। मौके से साक्ष्य जुटाए गए। श्वान को ऊपर ले जाया गया लेकिन कोई परिणाम न निकला। लगता है देर रात्रि में किसी ने हत्या की है। पुलिस आत्महत्या को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। शवों के अंत्यपरीक्षण से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
ऊपर आप जो फोटो देख रहे हैं, यह वही मकान है, जहां से चार शव मिले हैं।
- किताबों के नाम पर ‘कमीशन का खेल’ — अभिभावकों का फूटा गुस्सा, पापा संस्था का बड़ा धमाका - March 22, 2026
- Mashhur qimorbozlarning sirli dunyosi Pin up casino bilan kashf eting - March 21, 2026
- Sort of Insurance policies - March 17, 2026