Agra, Uttar Pradesh, India. जापान कराटे डो शोतो रियू इंटरनेशनल, इण्डिया के अध्यक्ष निर्मल गोस्वामी ने बताया कि आर्य समाज मन्दिर, गल्ला मण्डी, ताजगंज, आगरा के सभागार में कराटे एडवांस ट्रेनिंग एवं कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। दिल्ली से आये क्योशी सुरजीत छारी (8 डिग्री ब्लैक बैल्ट) ने बच्चों को कराटे की एडवांस तकनीक सिखाई। कराटे बैल्ट परीक्षा में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जापान कराटे डो शोतो रियू इंटरनेशनल, इण्डिया के मुख्य प्रशिक्षक एवं महासचिव सुरजीत छारी ने बच्चों की बैल्ट परीक्षा ली। यलो बैल्ट प्राप्त करने वालों में प्रिंसी कुशवाह, अनन्या वर्मा, उन्नति पाठक, अविका पोरवाल, लक्ष्य गुप्ता, मुदित जैन, रोहित राजपूत, शौर्य, हर्षित, आयुष ठाकुर, अभिषेक वर्मा हैं।ग्रीन बैल्ट प्राप्त करने वाले कुनाल राठौर, ब्लू बैल्ट प्राप्त करने वाले आर्यन राठौर, प्रशान्त दिलावर, धैर्य कुमार, रुद्र राठौर, ब्लैक बैल्ट 1 डिग्री कृष्णा एवं ब्लैक ब्लैट 2 डिग्री पारस कुशवाह (अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) ने प्राप्त की हैं।

विजेता 18 खिलाड़ियों को सुरजीत छारी ने बैल्ट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये। बैल्ट परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कन्या वर्ग में उन्नति पाठक एवं बालक वर्ग में आयुष ठाकुर व प्रशान्त दिलावर को ट्रॉफी भी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर आर्य समाज ताजगंज के मन्त्री राकेश तिवारी, शारदा गोस्वामी, प्रवीन कुमार, प्रवीन सोनी, कुणाल गोस्वामी एवं निर्मल गोस्वामी ने सभी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन निर्मल गोस्वामी ने किया।
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026
- Gamblerina Casino Shakes Up Australia Casino Scene with Daring New Approach - October 23, 2026