भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बीते कुछ महीनों से पहलवानों ने मोर्चा खोल रखा है। प्रदर्शन कर रहे पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच एक नाबालिग महिला पहलवान अपने बयान से पलट गई है।
उन्होंने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए आरोप वापस ले लिए हैं। महिला ने 2 दिन पहले पटियाला हाउस कोर्ट में बयान वापस लिए। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग महिला पहलवान का बयान पटियाला हाउस कोर्ट में कराया है। नाबालिग के पिता की ओर दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार घटना 2022 की है, जब वह 16 साल की थी।
पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था मामला
नाबालिग महिला रेसलर ने WFI चीफ बृजभूषण सिंह के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट से अपनी शिकायत वापस ले ली है। दरअसल, पहलवान ने दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। महिला पहलवान ने यह मामला बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
FIR में लगाए थे ये गंभीर आरोप
आपको बता दें कि बृजभूषण सिंह पर पहलवानों के आरोपों के बाद दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसमें एक नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण पर कई बार यौन अत्याचार का आरोप लगाया था। FIR के अनुसार लड़की ने कहा कि उसने उसे अपनी ओर खींचा। इसके बाद कंधे को जोर से दबाया। बृजभूषण पर आरोप लगाया कि उसने शरीर पर हाथ फेरते हुए कहा कि तू मेरे को सपोर्ट कर, मैं तेरे को सपोर्ट करूंगा।
अब पहलवान करेंगे अपनी खुद की महापंचायत
इससे पहले पहलवान बजरंग पुनिया ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा था कि पहलवान जल्द ही अपनी खुद की महापंचायत करेंगे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्य पाल मलिक और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी भी मंच पर थे। मलिक ने भी पहलवानों की मांगों से निपटने के लिए केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026