naveen jain agra

‘बोले सो निहाल सत श्री अकाल’ के जयकारों के बीच श्री गुरुनानक देव चौक का लोकार्पण

NATIONAL REGIONAL RELIGION/ CULTURE

Agra, Uttar Pradesh, India. ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब नयाबांस, लोहा मंडी, आगरा (ऐतिहासिक स्थान श्री गुरुनानक देव जी) के नाम से श्री गुरुनानक देव चौक का लोकार्पण महापौर नवीन जैन, संत बाबा प्रीतम सिंह एवं महंत निर्मल गिरी ने किया।

 

नारियल फोड़ने के पश्चात संत बाबा प्रीतम सिंह ने महापौर नवीन जैन जी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि महापौर ने सिक्ख समाज की चित प्रतीक्षित मांग को पूरा कर समाज के लिए एक उत्तम कार्य किया। साथ ही उन्होंने भगवान टॉकीज से गुरु के ताल के मार्ग का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम की पट्टिका एवं यमुना किनारे स्थित हाथीघाट गुरुद्वारे का नाम की पट्टिका जो पूर्व में लग चुकी है और चौड़ीकरण के नाम से हटाई गई है, अब तक दुबारा नहीं लगायी गयी है, जिसे पुनः लगाने का आग्रह किया।

महापौर नवीन जैन ने कहा कि आगरा शहर में जितने भी चौराहों और मार्गों का नाम बदला गया है, वह महापुरुषों के नाम पर रखे गये है।  लोहामंडी चौराहे नाम गुरुनानक देव चौक किए जाने का प्रस्ताव नगर निगम सदन ने सर्वसम्मति से पास किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि सिख समाज की ओर से जो मांग रखी गई है उसे जल्दी पूरा कराया जाएगा। साथ ही गुरु नानक देव चौक को नगर निगम के दस्तावेज में बदलाव का भी कराएंगे। बाजार कमेटी के जसवीर सिंह अरोरा एवं क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

sikh
समूह संगत सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिंह सेठी के साथ कीर्तन करती हुई

संचालन करते हुए कार्यक्रम संचालक बंटी ग्रोवर ने समाज की तरफ से मारुति स्टेट चौराहे का नाम चार साहिबजादों के नाम से करने की मांग की। इसके लिए उन्होंने गत दिवस मुख्यमंत्री आवास के कार्यक्रम का भी जिक्र किया, जिस महापौर ने सभी का लिखित में पत्र माँगा और पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। साथ में उन्होंने गुरु नानक देव चौक को नगर निगम के दस्तावेज में बदलाव का भी भरोसा दिलवाया। चौराहे पर बाजार कमेटी के जसवीर सिंह अरोरा एवं पार्षद शरद चौहान ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री गुरुनानक देव चौक से समूह संगत सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिंह सेठी के साथ कीर्तन करती हुई गुरुद्वारा पहुंचीं। प्रधान जसविनदर सिंह, दर्शन सिंह सलूजा, गुरनाम सिंह अरोरा, परमिंदर सिंह, डिम्पल आहूजा, आदि ने सहयोगियों का सरोपा देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सुखमनी सेवा सभा के गुरमीत सिह प्रधान जसविन्दर सिंह, दर्शन सिंह सलूजा, गुरनाम सिंह अरोरा, परमिंदर सिंह, डिम्पल आहूजा, वात्सल्य उपाध्याय, गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह, कार्यक्रम संचालक बंटी ग्रोवर, उपेंद्र सिंह लवली, मास्टर गुरनाम सिंह, रमन साहनी, हरपाल सिंह, परम जीत सिंह मक्कर, लकी सेतिया, बलवीर सिंह, रिंकू गुलाटी, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बंटी ओबरॉय, जप सिंह, शांटी आनंद, राजदीप सिंह, रोहित कत्याल, लक्की, डॉ. संगीता शर्मा, सन्नी अरोरा, बॉबी बेदी एवं पार्षदगण शरद चौहान, प्रियंका प्रजापति, सरवन कश्यप, आशीष पाराशर, धीरज कोहली, मुकुल गर्ग, मोहन शर्मा, अनीता करें, भाजपा माधव मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ और गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष डॉ अमित सिंह पटेल, भाजपा नेता ओमप्रकाश सागर, हेमंत प्रजापति, अनुज जैन, हरमेश आहूजा अजय जैन आदि मौजूद रहे।

उत्तर भारत के प्रथम भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण, यहां स्थापित है अष्टधातु का फरसा, ब्राह्मण खुश हुए, देखें तस्वीरें

Dr. Bhanu Pratap Singh