Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर भारत का प्रथम भगवान परशुराम चौक का लोकार्पण भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यहां भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह शस्त्र फरसा स्थापित किया गया है। यह अष्टधातु का बना है। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नवीन जैन, जनसंदेश टाइम्स के संपादक एवं समाजसेवी नितेश शर्मा, भाजपा नेत्री बीना लवानिया, क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन, राजेश प्रजापति और भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर किया। महापौर के इस कदम से ब्राह्मण बड़े खुश हैं। उन्होंने सामुदायिक ब्राह्मण भवन बनाने की मांग की है।
लगे जयकारे
महापौर नवीन जैन के साथ मंचासीन अतिथियों ने चौराहा के बीच में पहुंचकर वहां स्थापित भगवान परशुराम जी का फरसा का जैसे ही लोकार्पण किया वैसे ही चारों और भगवान परशुराम के जयकारे लगने लगे। वहां मौजूद सभी विप्र बंधुओं और क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इसके बाद महापौर नवीन जैन ने नारियल फोड़कर चौराहे का नाम भगवान परशुराम जी चौक रखे जाने का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी सम्मानित प्रबुद्ध वर्ग ने तालियां बजाकर महापौर का अभिवादन किया।

इनका हुआ स्वागत
इस अवसर पर भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति ने 51 किलो की बड़ी फूल माला पहनाकर महापौर और अतिथियों का सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज, महासचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी सोनू पंडित को महापौर ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य राजेश प्रजापति, सुषमा जैन को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी और जनसंदेश टाइम्स के संपादक नितेश शर्मा को महापौर ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी गोस्वामी का भी मंच पर भव्य स्वागत किया गया।
क्या कहा नवीन जैन ने
नवीन जैन ने अपने उद्बोधन में कहा यह उत्तर भारत का पहला भव्य परशुराम चौक है। मेरा प्रयास है देशभर में के हर शहर में इस तरह के चौराहे बनें, जिससे समाज में जागरूकता आए ।ब्राह्मण समाज ने आगरा में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई थी लेकिन तब विचार-विमर्श के दौरान यह सामने आया कि भगवान की प्रतिमा सिर्फ मंदिर में स्थापित की जा सकती है। इसके बाद हमने भगवान परशुराम का प्रमुख शस्त्र ‘फरसा’ को चौराहा पर स्थापित करने का फैसला लिया। महापौर नवीन जैन ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि अभी तक आगरा शहर में भगवान परशुराम के नाम पर कुछ भी नहीं था। आज हमने भगवान परशुराम के नाम का चौक का लोकार्पण किया है। इसके साथ उनके प्रमुख शस्त्र फरसा कि यहां पर स्थापना की गई है। इस मौके पर समिति की मांग पर महापौर नवीन जैन ने आगरा में सामुदायिक ब्राह्मण भवन बनवाने में सहयोग करने का वादा किया।

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस मौके पर शहर भर के प्रबुद्ध ब्राह्मण जन मौजूद रहे। प्रमुख रुप से कैलाश नारायण मिश्र, नरेश दीक्षित, पार्षद पाराशर फौजी, विश्व हिन्दू परिषद नेता सुनील पाराशर, सुनील शर्मा (शास्त्रीपुरम), मुकेश पालीवाल, मधुसूदन शर्मा, श्याम सलोने वशिष्ठ, केके भारद्वाज, दिनेश अगरिया, राजेश चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, शिक्षक नेता प्रदीप उपाध्याय, पार्षद मनोज शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, वीके दीक्षित, अनिरुद्ध भदौरिया, सुधीर शर्मा, राजकुमार पथिक, महेश शास्त्री, राजेन्द्र पाराशर, राहुल सिंह, गौरव अग्रवाल, लाखन सिंह राठौर, बिल्ला भाई की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, ममता पचौरी, राधा शर्मा, इंदिरा शर्मा ने भी सहभागिता की।
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: हनुमान जी के पराक्रम से धू-धू कर जली स्वर्ण लंका, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान - October 15, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा से पहले घमासान: समिति गठन को लेकर भाजपा और सपा समर्थित गुट आमने-सामने, डीसीपी कार्यालय पहुंचा विवाद - October 15, 2026
- आगरा में साइबर ठगी के दो बड़े मामले: डिजिटल लॉक तोड़ने के बाद खाते से निकाले रुपये, तो एपीके लिंक से 9.80 लाख की चपत - October 15, 2026