यमुनापार के सुशीलनगर में प्रसपा का चला सदस्यता अभियान
Agra, Uttar Pradesh, India. यमुना पार के सुशील नगर स्थित डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर वाटिका में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान चला। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसपा की सदस्यता ली। पार्टी नेताओं ने क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात कर उनकी हर समस्या का समाधान करने की बात भी कही। इस दौरान लोगों ने मुख्य अतिथि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ेगी
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रसपा लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने सदस्यता अभियान में बताया कि जनता ने 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को वोट दिया और सभी सीटों पर जीत दिलाई। इसके बावजूद जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों पर आराम से बैठे हुए हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। आगरा की जनता का इन जनप्रतिनिधियों से विशवास उठ गया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मुँह की खिलाकर प्रसपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर सत्ता में आएगी। पार्टी के प्रति लोगों की आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हर कोई पार्टी से जुड़ना चाहता है।

पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा
पार्टी के जिलाध्यक्ष धारा सिंह यादव ने बताया कि लोग भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी को समझ गए हैं। लोगों का जिस प्रकार से पार्टी की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत जीत मिलेगी।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन महानगर महाप्रमुख राजीव पोद्दार और महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, सुनील यादव, महानगर प्रमुख महासचिव राजीव पोद्दार, जिलाध्यक्ष युवजन सभा शीलू यादव, महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अंजुमन चौधरी, जिला सचिव राकेश कठेरिया, महानगर महासचिव विक्रम कुशवाह, पिछड़ा वर्ग महानगर अध्यक्ष सोनु कुशवाह, सतपाल कठेरिया, रत्न सिंह कुशवाह, सागर सिंह कठेरिया, अशोक कठेरिया, प्रतिभा कुमारी, गीता कठेरिया, जिला मीडिया प्रभारी द्वारका प्रसाद यादव, महासचिव मालती चौधरी, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र यादव, जिला मंत्री जितेंद्र यादव, संजय कुशवाह, महानगर सोशल मीडिया प्रभारी रजत यादव आदि मौजूद रहे।
- Enjoy Top Games and Earn Rewards Every Week on Slotmafia Casino in Australia - October 8, 2026
- Mijn leerproces: Toetscombinaties voor het Winhero Casino-platform in Nederland - October 6, 2026
- Comment Offrir des Primes à Trips Casino - October 6, 2026