Agra, Uttar Pradesh, India. शहर में ग्रीष्म ऋतु ने दस्तक दे दी है वैसे गौरैयाओं की संख्या में काफी कमी आगयी है। चिड़ियों,कबूतरों एवं अन्य पक्षियों को पेयजल की काफी दिक्कत होगी। इसे देखते हुए सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा ने इस वर्ष भी आगरा शहर के नागरिकों को पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।
सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सामने आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकों को अपनी छत, बालकनी में पानी भरकर रखने के लिए मिट्टी की कुंडलियां वितरित कीं। पार्क में भी कुंडलियां रखवाई, ताकि लोग उसमें प्रतिदिन पानी भर सकें।
इस कार्यक्रम में लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थसारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, बीजेपी दीनदयाल मंडलाध्यक्ष मनोज बघेल, पार्षद श्यामवीर सिंह, राहुल जैन, नवीन चंचल, दीपक वर्मा, रेणु यादव, श्रीकांत शर्मा, चौधरी जवाहर सिंह, टी.एन सिंह चौहान, हेमा जैन, आयुषी गुप्ता, निर्मला शर्मा, राजू सविता आदि ने मुख्य कुंडलियां वितरित करने में मुख्य भूमिका निभाई।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025