चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम को चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ़्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया. इसके बाद सबसे बड़ा चरण था लैंडर से प्रज्ञान रोवर का निकलना. इसरो ने बताया है कि रोवर अब लैंडर से निकल चुका है और इसने चांद का चक्कर भी लगा लिया है.
इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर लिखा- “चंद्रयान-3 का भारत में बना रोवर अब चांद पर पहुंच गया है. रोवर लैंडर से अलग हो चुका है और चांद का चक्कर भी लगा लिया है.”
भारत को चांद पर सफलता मिल गई है. चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है.
इसरो के बताए गए विवरण के मुताबिक चंद्रयान-3 के लिए मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह कही जाने वाली रेजोलिथ पर लैंडर को उतारना और घुमाना लैंडर और रोवर्स से चंद्रमा की सतह पर शोध कराना है.
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026