Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा मण्डल व्यापार संगठन की एक आमसभा, त्रिवार्षिक चुनाव एवं होली मिलन कार्यक्रम होटल ग्राण्ड में हुआ। संस्थापक अध्यक्ष गोविन्द अग्रवाल ने बताया कि कि यह संगठन भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और व्यापारियों के बीच पुल का काम करता है। संगठन की सदस्यता लेना राजनीतिक पार्टी का टिकट लेने के बराबर है।
उन्होंने बताया कि यह गैर राजनीतिक संगठन है। सभी धर्म और जाति के व्यापारी हैं। फैक्ट्री से लेकर छोटा व्यापारी सदस्य है। 30 साल से व्यापारियों की सेवा जारी है। आमतौर पर चुनाव सर्वसम्मत से होते हैं, लेकिन महामंत्री पद पर वोट पड़े हैं। कोषाध्यक्ष के खिलाफ कोई खड़ा नहीं होता है। 200 सदस्य हैं। तीन लोगों की संस्तुति पर सदस्य बनाया जाता है।

त्रिवार्षिक चुनाव दुर्गविजय सिंह भइया एड. एवं सरिता गौतम की देखरेख में हुए। अध्यक्ष पद पर पवन बंसल निर्विरोध जीते। महामंत्री पद पर राहुल अग्रवाल, संजय गोयल, त्रिलोक चन्द शर्मा एवं रिंकू अग्रवाल ने नामाकंन भरा। त्रिलोक चन्द शर्मा जीते। कोषाध्यक्ष पद पर रमाशंकर गोयल (लल्ला बाबू) निर्विरोध विजयी घेाषित किये गये। विजयी प्रत्याशियों का स्वागत मुख्य अतिथि गुरु स्वरूप श्रीवास्तव ने माला पहनाकर किया।

कार्यक्रम में मूल रूप से आगरा निवासी एवं वर्तमान में बम्बई निवासी गुरु स्वरूप श्रीवास्तव (कलाप्रेमी, फिल्म निर्माता एवं समाजसेवी) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगठन के संस्थापक गोविन्द अग्रवाल, अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष चरनजीत थापर ने उनका सम्मान किया। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉलीवुड तकनीक से बनने वाली फिल्म रामायण की घोषणा की। उपमहामंत्री राहुल अग्रवाल ने पिछली कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। नरेन्द्र सिंह ने अध्यक्षता की। संचालन रमाशंकर शर्मा एड. ने किया।
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026