Agra, Uttar Pradesh, India. ताजमहल के शहर आगरा नगर की सामाजिक व धार्मिक संस्था सुखमनी सेवा सभा द्वारा गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन गुरुद्वारा में किया गया। साथ ही मास्क का वितरण किया गया।
सभा के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर वाणी द्वारा शब्द “राम राम करता सब जग फिरै, राम ना पाया जाए” का गायन किया। उन्होंने कहा कि दुनिया राम-राम कहती जरूर है पर राम की मानती नहीं है। राम को गाया पर बसाया नहीं मन में इसीलिए उसकी प्राप्ति नहीं होती। उन्होंने कहा चीनी चीनी कहने से कभी मुंह मीठा नहीं होता जब तक चीनी को मुंह में ना डाला जाए। इसी तरीके से राम-राम कहने से कुछ नहीं होगा जब तक राम को हृदय में ना बसाया जाए। उन्होंने सभी से अपील की कि होली का रंग तो एक-दो दिन में उतर जाता है लेकिन जिनको नाम का रंग चढ़ जाता है वह जीवन में कभी नहीं उतरता। इसलिए आज के समय में नाम से जुडना व जोड़ना अति जरूरी है।

कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु के अटूट लंगर का वितरण हुआ। साथ ही समूह सुखमनी सेवा सभा द्वारा हजारों लोगों को निशुल्क मास्क वितरण एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। सभी से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाकर रखने की अपील की गई। सभा के हर सदस्य को इस संदेश का प्रचार प्रसार करने की जिम्मेदारी दी गई और भविष्य में इसी तरीके से निशुल्क मास्क व सैनिटाइजर वितरण करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर वीर महेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में गुरमीत सिंह सेठी, देवेंद्र पाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रिंकू गुलाटी, दलजीत सिंह, विक्की लूथरा, श्याम भोजवानी, मनीष नागरानी, श्याम मोहनानी, गुरमुख जी आदि का विशेष सहयोग रहा।

- Sort of Insurance policies - March 17, 2026
- Northwell Greenwich Village Hospital Northwell Wellness - March 17, 2026
- Test post title - March 17, 2026