Noida (Uttar Pradesh, India) । ‘सभी नागरिक स्वच्छता के महत्व को समझें और अपने घर तथा आसपास सफाई पर विशेष ध्यान दें।’ संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वच्छता के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के पंफ्लेट्स (पर्चे) नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित किए जा रहे हैं। शनिवार को इसी क्रम में नगर पंचायत दनकौर क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार से शुरू हुआ विशेष सफाई अभियान एवं छिड़काव का कार्यक्रम 13 जुलाई तक चलेगा।
दनकौर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सीमा राघव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिला अधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में गंभीरता के साथ संचालित किया जा रहा है। शनिवार को दनकौर में नगर पालिका स्टाफ ने जन जागरूकता रैली निकाली और साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंफ्लेट्स बांटे। पूरे क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के किनारे की झाड़ियों को साफ किया जा रहा है।
तहसीलदार सदर आलोक प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अगले दो दिन और विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने बताया जुलाई माह में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत शासन के निर्देश पर 13 जुलाई तक विशेष सफाई अभियान एवं छिड़काव का कार्यक्रम चलाया जाएगा, ताकि सभी जनपद वासियों कोरोना वायरस के संक्रमण एवं वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
कोरोना से बचें, बरतें सावधानी :
– बार-बार साबुन और पानी से 40 सेकण्ड तक हाथ धोएं
– हर समय दूसरे व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाकर रखें
– घर से जब भी बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं
– बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा चेहरे-आँख को न छुएँ
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026