Agra (Uttar Pradesh, India)। जनपद आगरा में चोरी, लूट, हत्या, डकैती एवं अवैध शराब की तस्करी आदि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व इनामियां अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का अभियान चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सदर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
मुखबिर से मिली सूचना
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा चौकी कैण्ट क्षेत्र में बैरियर डालकर चैकिगं की जा रही थी। दौरान चैकिंग मुखविर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना सदर पर पंजीकृत दहेज हत्या से सम्बंधित रू0 25,000/-की इनामी अभियुक्ता कहीं जाने की फिराक में ईदगाह बस स्टैण्ड के पास सुल्तानपुरा पर खड़ी है। यदि जल्दी की जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है।
गिरफ्तार किया
इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। थाना से महिला पुलिस बल लेकर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया गया। महिला ने अपना नाम कु. रुचि पुत्री राजेन्द्र सिंह निवासी 2/3 लालकुर्ती थाना सदर जनपद आगरा बताया।
घटना का विवरण
वर्ष 2011 में वादी रामेश्वर पुत्र किशनलाल निवासी ग्यासपुरा थाना शाहगंज जनपद आगरा की पुत्री को प्रतिवादी पक्ष के द्वारा जलाकर हत्या कर दी गयी थी, जिसके सम्बंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सदर जनपद आगरा पर मु0अ0सं0 693/2011 धारा 498ए/304बी व धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध एक्ट बनाम मृतका पूजा के पति व उसके परिवारीजन द्वारा पंजीकृत कराया गया था। महिला वर्ष 2011 से ही लगातार फरार चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25,000 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार थाना सदर जनपद आगरा।
2. उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह थाना सदर जनपद आगरा।
3. हे0कां0 विजय कुमार, कां0 3132 सुधीर कुमार, कां0 601 राहुल प्रताप सिंह, कां0
4807 असीम अली, म0कां0 1704 नीलू, थाना सदर जनपद आगरा।
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026