उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। भीषण सर्दी के कारण लोगों का काफी परेशानी हो रही है। कोहरे और गलन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं, अब मौसम विभाग ने प्रदेश के 18 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 21 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का प्रभाव ऐसे ही रहा तो गलन और ठिठुरन और बढ़ेगी।
इन जिलों में रेड अलर्ट और रहेगा कोहरे का कहर
लखीमपुर खीरी, ज्योतिबा फुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बरेली, काशीराम नगर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी ,गोंडा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कोहरे और शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, एटा, बिजनौर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, सुल्तानपुर, अमेठी, गौतम बुद्ध नगर, जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
यहां पर सर्दी का सितम बढ़ेगा
बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
-एजेंसी
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026