वायरल वीडियो पर बृज के लोगों में आक्रोश
थाना बरसाना में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
Mathura (Uttar Pradesh, India)। श्रीकृष्ण और ब्रज के राजा बलदाऊ के बारे में देश के प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली बातें कही जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे बृज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। इसे लेकर अब बरसाना के लोगों ने विरोध करते हुए कथावाचक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना बरसाना में एक तहरीर भी दी है। लोगों का कहना है कि हमारे इष्ट देव को लेकर अनर्गल बातें बोलकर धर्मिक उन्माद फैलाने और हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कथावाचक ने किया है।उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। मांग को लेकर आवाज उठाई जाएगी। मिलने के बाद पुलिस इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
क्या कह रहे हैं वीडियो में
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू द्वारा भगवान श्रीकृष्ण और उनके बड़े भाई बलराम जी के बारे में जो कुछ बोला गया है। उसको लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है। इस वीडियो में मोरारी बापू अपनी कथा में कहते सुनाई पड़ रहे हैं ‘ कृष्ण ने गीता में कहा है धर्म संस्थापनार्थाय यानी में धर्म के स्थापन के लिए आता हूं, यह आदमी पूरे संसार में धर्म स्थापन के लिए टूट गया लेकिन द्वारिका में धर्म स्थापन ना कर सका, फेल-टोटल फेल हुआ द्वारिका में धर्म स्थापन? आगे कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि ‘कृष्ण के बेटे, बेटे के बेटे खूब शराब पीते थे, द्वारिका के राजमार्ग पर शराब पीते थे’ साथ ही कह रहे हैं कि कुछ बातें तो में आपको ना बताऊं तो अच्छा है लेकिन जो है वो है। ‘छेड़छाड़ होती थी ना कोई दिन देखता था ना रात, उनके परिवार के लोग ‘। ‘पीने के लिए जब पाबंदियां आती तो चोरी भी करते, जो-जो अधर्म के लक्षण सब दिखाई देते हैं और बड़ा भाई दाऊ तो 24 घंटे पीता था।’
धार्मिक उन्माद फैलाने वाली बातें
इस वीडियो को लेकर अब ब्रज के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बरसाना में गोस्वामी समाज के लोगों ने इस मामले पर एक बैठक कर कथावाचक मोरारी बापू द्वारा कही गई बातों पर आपत्ति जताई है। इस मामले पर बरसाना के संजय गोस्वामी एडवोकेट ने कहा कि मुरारी बापू द्वारा हमारे इष्ट देव को लेकर धार्मिक उन्माद फैलाने वालीं बातों के लिए इष्ट देव के अपमान के लिए और ब्रजवासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसे लेकर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
क्या कहा पुलिस ने
इस बैठक में हरिमोहन गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे। इन लोगों में मिलकर कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को थाना बरसाना में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने मुरारी बापू का एक वीडियो दिखाने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मामला मथुरा का न होकर बाहर का है, इसलिए उच्चस्तरीर जांच के बाद ही कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026