Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक की अध्यक्षता में रविवार को सायं 5 बजे भैंस बहोरा स्थित चतुर्वेद समाजवाडी पर एक वृहद बैठक का आयोजन किया जाएगा।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष नवीन नागर व माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाधयक्ष राकेश तिवारी (एड) ने संयुक्त रूप से बताया की यह बैठक संयुक्त रूप से अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा एवं श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में की जाएगी।
इस बैठक मैं बृज के प्रमुख तीर्थों से तीर्थ पुरोहित आयेंगे और वह अपने विचार कथा वाचक मुरारी बापू द्वारा जो भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान बलराम के विषय में को अभद्र टिप्पणी की गई है उसके बारे में सभी के विचार जान लेने के बाद निर्णय लिया जाएगा। नवीन नागर एवं राकेश तिवारी ने सभी आगंतुकों से अनुरोध किया है कि सभी मास्क लगा कर आए व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बैठक से पूर्व सभी लोगों को सेनेटाइज किया जाएगा।
- Where Luck Meets Real Rewards for UK at Winplace Casino - September 1, 2026
- Få varje snurr att betyda på Flax Casino - September 1, 2026
- Vegas Now Casino Enables Australia Players Play for Real Money with Confidence - August 31, 2026