मध्य प्रदेश के इंदौर में पालतू कुत्ते को लेकर हुई हाथापाई के बाद एक कुत्ते के मालिक ने कई राउंड गोलियां चलाईं. इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि एक शख़्स अपनी राइफल से फायरिंग कर रहा है. किसी स्थानीय व्यक्ति ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है.
समाचार एजेंसी एएनआई ने इंदौर के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह से बात की है. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाला शख़्स एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है और उनका नाम राजपाल राजावत है.
डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा, ”एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया. उसके कारण मालिकों के बीच हाथापाई हो गई. इस लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए.”
उनके अनुसार ”फिर एक कुत्ते का मालिक राजपाल जो सिक्योरिटी गार्ड है, अचानक अपने घर गया और बंदूक लाकर ऊपर पहले हवाई फायरिंग की. फिर बाद में नीचे की तरफ गोलियां चलाईं. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है और छह लोगों का इलाज चल रहा है. गोली चलाने वाले राजपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. बंदूक को भी ज़ब्त कर लिया गया है. आगे की जांच जारी है.”
पुलिस ने बताया कि पहले कभी इनका आपस में कोई विवाद नहीं था.
- आगरा में ‘विश्व हाथ धुलाई दिवस’ पर बच्चों ने ली स्वच्छता की शपथ: सीएमओ बोले- साबुन से हाथ धोना बीमारी से बचाव का सबसे सरल उपाय - October 16, 2026
- नुक्कड़ नाटक के जरिए फाइलेरिया मुक्ति का संदेश: कानपुर के बिधनू ब्लॉक में छात्रों ने जागरूक कर दवा खाने के लिए किया प्रेरित - October 16, 2026
- ‘पहले चंदा, फिर वोट और अब मजदूरों के हक की चोरी’: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का बीजेपी पर बड़ा हमला - October 16, 2026