Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा हवाई अड्डा सलाहाकार समिति की बैठक में आगरा को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए कई निर्णय लिए गए। गोवा, भोपाल व मुम्बई की फ्लाइट अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। बैठक की अध्यक्षता आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने की।
इन मुद्दों पर हुई बात
बैठक में वर्तमान एयरपोर्ट की समस्या और यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ नए सिविल एनक्लेव की यथास्थिति पर चर्चा की गई। नए सिविल एनक्लेव के निर्माण में आने वाली सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। आगरावासियों की सुविधा के मद्देनजर आगरा से अन्य शहरों की उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइन्स से प्रयास करने के लिए कहा गया। बताया गया कि दिल्ली- बैंगलोर की उड़ान सफल है क्योंकि पर्याप्त यात्री हैं। गोवा, भोपाल व मुम्बई की फ्लाइट कोविड-19 की स्थिति सही होते ही अगले महीने से प्रारंभ हो जाएगी। साथ ही आगरा वाराणसी, सूरत, गया, बुद्ध सर्किट के लिए हवाई यात्रा शुरू करने के निमित्त अध्ययन करने के लिए कहा गया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य प्रमोद चौहान, राकेश चौहान, गौरव शर्मा, हितेश लवानिया, एडीएम प्रोटोकॉल हिमांशु गौतम, एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता, अपर आयुक्त के वी सिंह, सहायक कमांडेंट, केंद्रीय आद्योगिक सुरक्षा बल मनीष चंद्र झा, विंग कमांडर जगन्नाथ प्रशांत, विंग कमांडर सुरेंद्र कुमार खनूजा आदि उपस्थित रहे। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, एयरलाइन्स, वायुसेना के अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

- Ultimate rahapelikokemus Pelikaani Casinolla Suomessa - October 31, 2026
- Age Check Tech Behind Big Bass Splash Slot in UK - October 31, 2026
- Betninja Casino – Thinking of Joining Reliable Online Casino in United Kingdom Choose Us - October 30, 2026