Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनंसख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 जुलाई से 31 जुलाई) के अंतर्गत बुधवार को महिला एवं पुरुष नसबंदी दिवस आयोजित किया गया , जिसमें 01 पुरुष और 11 महिलाओं ने नसबन्दी की सुविधा प्राप्त की ।
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के साथ ही 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर न केवल परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों का वितरण कर रहीं है बल्कि स्थाई साधन अपनाने के लिए भी दंपतियों को प्रेरित कर रहीं हैं। जो दंपति अभी स्थाई साधन नहीं अपनाना चाहते, दो बच्चों के बीच सुरक्षित अंतराल को लेकर उनकी काउंसिलिंग भी की जा रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि सुरक्षित अंतराल के लिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियों के अलावा अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन और आईयूसीडी अपनाना भी उतना ही सुरक्षित है।
विश्व जनसंख्या दिवस से शुरू हुए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत जनपद हाथरस के महो ब्लाक के हाथरस जंक्शन पीएचसी पर महिला एवं पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत 01 पुरुष नसबंदी एवं 10 महिला नसबंदी कोट टीम के द्वारा संपन्न की गई एवं 01 महिला नसबंदी डॉ मीनाक्षी सिंह के द्वारा ब्लाक सादाबाद सीएचसी पर संपन्न की गई। इस अवसर पर महो ब्लॉक सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण सारस्वत, जिला परिवार कल्याण विशेषयज्ञ आशीष शर्मा जिला परिवार नियोजन एव लॉजिस्टिक प्रबन्धक विजय पाल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रशांत यादव आदि उपस्थित रहे ।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत सातों ब्लॉक में 22 जुलाई को परिवार नियोजन संबंधित साधनों में जैसे आईयूसीडी-163, पीपीआईयूसीडी- 33 इंजेक्टबल अंतरा -93 लगाए गए एवं निरोध -4109 , छाया गोली -321, माला-एन -615 ,ईज़ी पिल्स -198 का वितरण किया गया। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत 11 जुलाई से 22 जुलाई 2020 तक 01पुरुष एवं 21महिला नसबंदी संपन्न हुई है। 22 जुलाई को अंतरा इंजेक्शन में प्रदेश में हाथरस की रैंकिंग 05वीं रही , पीपीआईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग 13वीं और आईयूसीडी में हाथरस की रैंकिंग 07वें स्थान पर थी।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026