Noida (Uttar Pradesh, India)। कोविड19 के संक्रमण को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों को प्रशासन ने जनपद के होटल और गैस्टहाउस में रखने का निर्णय किया है। शुक्रवार देर शाम सिंगापुर से आये 35 प्रवासी भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में क्वेरेंटाइन किया गया है। यह प्रवासी भारतीय एयर इंडिया की उड़ान से सिंगापुर से लाए गये हैं। जिला अधिकारी सुहास एलवाई ने क्वेरेंटाइन किये गये लोगों की व्यवस्था के लिए उप जिला अधिकारी स्तर के कई अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है। उपजिला अधिकारी सदर प्रसून द्विवेदी, उप जिला अधिकारी दादरी राजीव कुमार राय, उप जिला अधिकारी जेवर सुश्री गुंजा सिंह, उप जिला अधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी संजय मिश्र को इन लोगों को क्वेरेटाइन अवधि में दी जाने वाली व्यवस्था के परिवेक्षण की जिम्मेदारी दी गयी है। इन प्रवासी भारतीयों को 14 दिन यहां होटल में क्वेरेंटाइन किया जाएगा। इसके बाद यह लोग घरों में 14 दिन तक क्वेरेंटाइन रहेंगे।
गेस्ट हाउस-होटल किये अटैच
विदेश से लौटे सभी 35 लोगों को यहीं 14 दिनों के लिए क्वेरेंटाइन में रखा जाएगा। 12वें दिन उनका दोबारा से मेडिकल परीक्षण और कोरोना टेस्ट किया जाएगा, जो लोग स्वस्थ होंगे उन्हें उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया जाएगा। इसकी सूचना संबंधित जिले के प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी दी जाएगी। गृह जनपद में यह लोग 14 दिनों के लिए होम क्वेरेंटाइन में रहेंगे। 28 दिन की अवधि पूरी होने के बाद ही उन्हें ग्रीन सिगनल मिल सकेगा।
34 गेस्ट हाउस- होटल किये गये अटैच
जिला अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी संजय मिश्रा, डा. देवेन्द्र वार्ष्णेय, एसीपी, ग्रेटर नोएडा -1 एवं एसएचओ (नोलेज पार्क) ने होटल का भ्रमण किया। होटल में नाश्ता लंच और डिनर की व्यवस्था की गयी है। यात्रियों की चिकित्सा व्यवस्था व जांच के लिए दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है। जो कि 12-12 घंटे दो पालियों में रहेगी। 24 घंटे में एक बार सभी कमरों की सफाई करायी जाती है। होटल में केन्द्रीयक़ृत वातानुकूलन (सेन्ट्रलाइज एसी) की व्यवस्था है, किसी भी कमरे में विन्डों एसी नहीं लगा है। प्रत्येक कमरे में एक सीलिंग फैन लगा है। यहां रखे गये इन लोगों ने एसी चलाने की मांग की। लेकिन चिकित्सकों की सलाह के बाद उनकी यह मांग पूरी नहीं की गयी। कुछ प्रवासी भारतीय लोअर इनकम ग्रुप के हैं इनके द्वारा होटल शुल्क दे पाने में असमर्थता व्यक्त की गयी है, उन्हें सरकारी क्वेरेंटाइन में भेजा जाएगा। इस होटल के प्रत्येक कमरे का शुल्क 2000 रुपये है, जो प्रवासी भारतीयों को ही चुकाना है। जिला अधिकारी सुहास एलवाई के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट उमाशंकर ने 34 गेस्ट हाउस और होटल को अटैच किया गया है। इनमें विदेश से आने वाले प्रवासी भारतीयों को क्वेरेंटाइन किया जाएगा।
- Mijn avontuur door de fijnmazigheid van de privacyopties van Spinwinera Casino in België - November 27, 2026
- Winlion Casino – How Long Do Transactions Take A Detailed Overview - November 26, 2026
- Jeux de Live Dealer et Retraits rapides sur LuckyHills Casino pour le Canada - November 23, 2026