मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले पर मुहर लगी है। इसके साथ ही गन्ना किसानों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट बैठक ने गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को मंजूरी दी गई है।
इसके तहत गन्ने की तीनों ही किस्मों में 20 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मौजूदा समय 350 रुपए प्रति कुंतल गन्ना मूल्य दिया जा रहा है। अब किसानों को 370 रुपए प्रति कुंतल मूल्य दिया जाएगा। योगी सरकार में 6 साल में 55 रुपए बढ़े हैं। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है।
योगी कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
– योगी कैबिनेट ने सेमी कंडक्टर नीति को मंजूरी।
– चौरी-चौरा के नाम पर होगा मुंडेरा नगर पंचायत का नाम।
– उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन को राज्य एवं स्थानीय कर, संपत्ति कर, गृहकर, सर्विस चार्ज, जलकर, विज्ञापन कर और पार्किंग शुल्क में छूट की मंजूरी दे दी गई है।
– उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कैबिनेट ने तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दी है।
– 3 निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मिली मंजूरी।
– अयोध्या एयरपोर्ट के नामकरण का प्रस्ताव पास।
– महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट का नाम।
– अग्निशमन सेवा अधिनियम में संशोधन प्रस्ताव पास।
-एजेंसी
- बाबा बर्फानी के अंतर्ध्यान होने के बाद भी नहीं थम रहा भक्तों का जोश, जम्मू से रवाना हुआ अब तक का सबसे बड़ा जत्था - July 8, 2026
- फतेहपुर सीकरी में पर्यटन को लगेंगे पंख: 6 करोड़ की विकास परियोजनाओं को एडीए से मिली हरी झंडी - July 8, 2026
- Agra News: करोड़ों की ठगी करने वाले सत्य प्रकाश तित्तल को नहीं मिली राहत, जिला जज ने खारिज की जमानत, जेल में ही कटेगी रातें - July 8, 2026