Agra, Uttar Pradesh, India. चातुर्मास में तपस्या और तपस्वियों के बहुमान का क्रम जारी है। तपस्या करने पर दिनेश गादिया को परमात्मा को लेकर रथ में विराजमान होने का सौभाग्य मिला। इस रथ को श्रावक-श्राविकाओं ने खींचा। इसे बरगोड़ा यात्रा कहते हैं। इस दौरान बैंड बाजे बजते रहे। परमात्मा की जय-जयकार होती रही। दादाबाड़ी के मुख्य द्वारा से शुरू हुई बरगोड़ा यात्रा प्रवचन स्थल तक पहुंची। दिनेश गादिया ने 11 उपवास किए हैं। उनका पुत्र रजत गादिया भी उपवास कर रहे हैं।
जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने तपस्वी की सुख साता जानी। तपस्या की अनुमोदना की। उन्होंने बताया कि गादिया परिवार सदैव से धर्म और तप के प्रति समर्पित है। 17 उपवास करने पर रिंकी लोढ़ा और तेले की तपस्या करने वालों का भी बहुमान किया गया। संघ की ओर से उन श्रावक श्राविकाओं ने भी बहुमान किया जिन्हें सप्ताह में एक दिन परमात्मा की पूजा सेवा करने का संकल्प साध्वी ने दिलाया है। महेंद्र जैन और बृजेंद्र जैन ने भजन के माध्यम से तपस्वियों की अनुमोदना की।

जैन साध्वी वैराग्य निधि महाराज ने 20 परमात्माओं की मोक्ष स्थली सम्मेद शिखर जी की संगीतमय भाव यात्रा कराई। भाव यात्रा में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को साक्षात सम्मेद शिखर तीर्थ के दर्शन का अनुभव हुआ। शासन माता के भजन भी गाए गए। कलाकार अभिषेक जैन ने साध्वी का साथ दिया।
इस अवसर पर उत्तमचंद चौरड़िया, कमल चंद जैन, विमल जैन, मनीष वागचर, वीरचंद गादिया, राजा लोढ़ा, कबीश दुग्गड़, रॉबिन जैन, सीए चिराग जैन, अंकित पाटनी, अतिन जैन, गौरव ललवानी, प्रेम, नितिन, विकास, ललवानी, दिनेश, संजय चौरड़िया, ममता जैन, धारीवाल, शिल्पा लोढ़ा, सुमन, रीटा ललवानी, उषा वेद आदि उपस्थित थे।
- यूपी चुनाव 2027 से पहले बीजेपी का संगठनात्मक फेरबदल: प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ और सोशल मीडिया टीम के 13 नए पदाधिकारियों के नामों का किया ऐलान - September 18, 2026
- आगरा में महागणपति का अलौकिक शृंगार: गुलाबी वस्त्रों और स्वर्ण आभूषणों में सजे भगवान श्री वरद वल्लभा, लाल पुष्पों से सजा भव्य फूल बंगला बना आकर्षण का केंद्र - September 18, 2026
- आगरा में रामकथा के चौथे दिन गूंजी ‘राधे-राधे’ की धुन: मोरारी बापू बोले—पुकार में इतनी शक्ति है कि भगवान दौड़े चले आते हैं - September 18, 2026