हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने गुरुवार को अपने तिमाही नतीजे पेश किएय. नतीजों में भी कंपनी ने नया रिकॉर्ड बना दिया. कंपनी को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 4,308 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है. जो इससे पहले साल के मुकाबले 52 फीसदी ज्यादा है.
इस शानदार नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर भी देखने को मिला. गुरुवार को देखते ही देखते एचएएल का शेयर अपने 52 हफ्ते के पीक पर पहुंच गया. तो क्या अब आगे भी इसकी तेजी जारी रहेगी.
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का ज्रिक खुद पीएम मोदी भी कर चुके है. इस शेयर ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है.
जब से अगस्त 2023 माह में संसद में पीएम मोदी ने हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिडेट कंपनी का जिक्र किया तबसे इस शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है. अब देखना ये है कि क्या इस शेयर में आगे भी उछाल जारी रहेगी.
बीते अगस्त से लेकर अबतर इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को करीब 140 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न दिया है. 10 अगस्त 2023 को एचएएल का शेयर 1895 रुपए पर था. जो अब बढ़कर 4539 रुपए के पर आ गया है. अभी चुनाव का माहौल है और जानकार मान रहे है कि अगर देश में स्थिर सरकार बनती है तो सरकारी शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है. तो क्या इस सरकारी शेयर अभी और तेजी बाकी है.
क्या कहा था पीएम मोदी ने
10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ससंद में करीब 2 घंटे 13 मिनट का भाषण दिया था. अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष पर तीखा वार करते हुए कहा था कि एलआईसी, एचएएल जैसी कंपनियों की हालत और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग को बेचने के बारे में बात की जाती है, लेकिन ये कंपनियां आज निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दे रही है. पीएम मोदी का कहना था कि अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हो तो इन कंपनियों पर नजर रखना शुरु कर दिजिए.
-एजेंसी
- आगरा के यमुनापार में दो दिन से फटी पाइपलाइन: लाखों लीटर पेयजल सड़क पर बर्बाद, जलकल विभाग के घेराव की चेतावनी - October 21, 2026
- जयपुर हाउस के श्रीराम पार्क में डांडिया की धूम: रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में झूमे महिला-पुरुष, बच्चों ने उठाया झूलों का आनंद - October 21, 2026
- सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने किया धर्म परिवर्तन की खबरों का खंडन: बोले— “हिंदू धर्म में पैदा हुआ, धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं” - October 21, 2026