वेस्ट बैंक में इसराइली सेना एक बड़े सैन्य अभियान में कम से कम 11 फ़लस्तीनी मारे गए हैं. फ़लस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-फार रेफ़्यूजी कैंप पर हुए हवाई हमले में पांच लोग मारे गए और जेनिन में ड्रोन हमले के अलावा हथियारबंद संघर्ष में छह लोग मारे गए.
इसराइली सेना ने कहा है कि वो जेनिन और टुलकार्म में “आतंकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ अभियान” चला रही है.
ऐसा प्रतीत होता है कि इसराइली सेना का यह एक बड़ा ऑपरेशन है जिसमें एक साथ चार फ़लस्तीनी शहरों- जेनिन, टुल्कार्म, नाबलुस और टुबास को निशाना बनाया जा रहा है.
माना जाता है कि दूसरे इंतिफ़ादा के बाद पहली बार इस तरह से एक साथ कई फ़लस्तीनी शहरों पर हमला किया जा रहा है.
पहला इंतिफ़ादा 2000 से 2005 के बीच हुआ था. फ़लस्तीनी रिपोर्टों का कहना है कि जेनिन को जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है जबकि शहर के रेफ़्यूजी कैंप में हथियारबंद संघर्ष चल रहा है. बताया जा रहा है कि इसराइली सेना जेनिन के अस्पताल में घुस गई है.
साभार सहित
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026
- यूपी के 9.5 साल बेमिसाल: सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले— GSDP, पर-कैपिटा इनकम और बजट हुआ तीन गुना - October 19, 2026