आगरा: शहर के स्वच्छता प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने वाले सेनेटरी सुपरवाइजरों ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आज दिनांक 10 जून 2026 को कोतवाली वार्ड में सेनेटरी सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष रंजीत नरवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश साहू ने की।
इस सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए चौधरी संतोष डागोर को ‘सेनेटरी सुपरवाइजर संघ’ के संविदा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया। इस नियुक्ति के साथ ही अब आगरा शहर के तीनों संवर्गों के अध्यक्षों का चुनाव पूर्ण हो गया है, जिससे संगठन का ढांचा अब और अधिक मजबूत और संगठित हो गया है।
संगठन को एक मंच पर लाने का संकल्प
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष चौधरी संतोष डागोर और संघ के अध्यक्ष रंजीत नरवार ने संयुक्त रूप से आगरा के समस्त सेनेटरी सुपरवाइजरों को एक साझा बैनर तले लाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजरों के हितों की रक्षा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना अब उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संघ अध्यक्ष रंजीत नरवार का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में दिखी एकजुटता
इस गरिमामयी आयोजन में संघ के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजकुमार विद्यार्थी, रंजीत नरवार, चौधरी संतोष डागोर, सुनील पारस, राजेश साहू, संजय पाथरे, शैलेंद्र पुंडीर, अरुण नरवार, कुलदीप गौहर, राजेश चौहान, सिकंदर सिंह, संजय लहरी, मनोज गहचंद, अमित चंचल, राजकुमार सुपरवाइजर, कुलदीप चौधरी, विशाल चौहान, सरवन विराट, नीरज सिंह, आकाश, वरुण गंगोत्री, प्रदीप चंचल, राज नरवार, अक्षय कुमार, विकास पाठक, राजवीर बघेल, राकेश सिंह, भूदेव शर्मा और किशोर भाटिया सहित बड़ी संख्या में सुपरवाइजर मौजूद रहे।
- आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले- “सपा ने सनातन और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है” - August 12, 2026
- मराठी स्टाइल में बुलेट चलाने वाली युवती ने मांगी माफी: “मुझे माफ कर दीजिए, मैं भी आपकी बहन-बेटी जैसी हूं”, डिलीट की सारी रील्स - August 12, 2026
- बुलंदशहर में खौफनाक वारदात: शादी से इनकार करने पर 38 वर्षीय प्रेमिका के सीने, गले और चेहरे पर चाकू से किए 17 वार, बेरहमी से हत्या - August 12, 2026