अमेरिका न्याय विभाग के विशेष वकील जैक स्मिथ ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दख़ल की कथित कोशिश के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ख़िलाफ़ फिर से अभियोग चलाए जाने की अपील दायर की है.
इस अपील में उनके ऊपर पिछले आपराधिक मामलों को वैसे ही रखा गया है लेकिन पूर्व राष्ट्रपति कार्यालय के कुछ कामों को लेकर इम्युनिटी (छूट) होने के सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद, ट्रंप के ख़िलाफ़ आरोपों को कम किया गया है.
नई अपील में ट्रंप के ख़िलाफ़ चार आपराधिक मामलों को वैसे ही रखा गया है लेकिन उनके कथित कदाचार के बारे में कुछ तफ़्सीलें दी गई हैं.
2020 के चुनावों में किसी भी तरह के दख़ल के आरोपों को ट्रंप नकारते रहे हैं और अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार किया है.
एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि सज़ा के लिए “नए सिरे से की गई अपील, ख़त्म हो चुके उत्पीड़न को फिर से ज़िंदा करना” और “चुनाव से अमेरिकी जनता का ध्यान भटकना” है. अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं.
उनके प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रपति जो बाइडन इस रेस से हट गए हैं और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार घोषित किया गया है.
साभार सहित बीबीसी
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026